छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

महावितरण ने राज्य में शुरू किया स्मार्ट टीओडी मीटर, सुबह 9 से 5 बजे तक मिलेगी बिजली में छूट

महाराष्ट्र की बिजली सप्लायर महावितरण ने 1 जुलाई से स्मार्ट मीटर वाले घरेलू उुपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक बिजली पर छूट देने की बात की है। हालांकि इसके कारण कंज्यूमर्स को 24 लाख का फायदा हुआ है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar news In Hindi: महावितरण ने 1 जुलाई से टाइम ऑफ डे (टीओडी) मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर विशेष छूट लागू की है।

इसके चलते परिमंडल के 1 लाख 47, 220 उपभोक्ताओं को जुलाई व अगस्त माह में एकत्रित 24 लाख रुपए की राहत बिजली बिल में मिली है। महावितरण ने राज्य में स्मार्ट टीओडी मीटर के जरिए नया अध्याय शुरू किया है। राज्य बिजली नियामक आयोग की ओर से 2025 से 2030 तक निर्धारित दर के अनुसार, दिन के समय बिजली उपयोग पर प्रति यूनिट 80 पैसे से 1 रुपए तक की छूट का लाभमिलेगा। इन स्मार्ट मीटरों से रीडिंग दर्ज होगी व उपभोक्ता अपने मोबाइल पर प्रति घंटे का बिजली उपयोग देख पाएंगे।इससे न केवल सही बिल मिलेगा।

अगले 5 वर्षों में इस तरह मिलेगी रियायत

आयोग की मंजूरी के अनुसार अगले पांच वर्षों तक मिलने वाली छूट निम्नांकित रहेगी। 1 जुलाई से मार्च 2026 तक प्रति युनिट 80 पैसे।2026-27 के लिए प्रति यूनिट 85 पैसे।2027-28 व 2028-29 के लिए प्रति यूनिट 90 पैसे व 2029-30 के लिए प्रति यूनिट 1 रुपया।

टीओडी से ग्राहकों को होगी बचत

बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली खर्च पर नियंत्रण भी रहेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक घरों में वॉशिंग मशीन, गीजर, एसी व अन्य उपकरणों का अधिक उपयोग होता है। टीओडी मीटर के कारण ग्राहकों को आर्थिक बचत होगी। महावितरण ने स्पष्ट किया है कि पूरी तरह निः शुल्क लगाए जा रहे ये मीटर प्री-पेड नहीं, बल्कि पोस्ट-पेड होंगे।ग्राहकों से अपील की गई है कि वे टीओडी मीटर बिठाने में महावितरण व संबंधित एजेंसियों को सहयोग करें, ताकि सटीक बिल व सस्ती बिजली का लाभ मिल सके।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन