बैंक की CDM मशीन में मिले 500 रुपये के 13 नकली नोट, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Chhatrapati Sambhaji Nagar में एक बैंक की सीडीएम मशीन से 500 रुपये के 13 नकली नोट मिले है। जिसको लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
ATM Withdrawal Charge: एटीएम से पैसे निकालने पर ज्यादा ढीली होगी जेब, जानिए मेट्रो और नॉन मेट्रो शहरों में कितना लगेगा चार्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: एक बैंक की सीडीएम मशीन में 500 रुपए के 13 नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 और 25 अगस्त के बीच गारखेड़ा क्षेत्र स्थित एक बैंक की सीडीएम मशीन में हुई।

मामले में नकली नोट जमा करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्वप्निल महावीर अजमेरा (35, निवासी देशमुख नगर, गारखेड़ा क्षेत्र) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता एक निजी बैंक की गारखेड़ा शाखा में उप-शाखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 25 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे बैंक के कैशियर समाधान ठोंबरे ने अजमेरा को सूचित किया कि बैंक की सीडीएम मशीन से जमा की गई नकदी में नकली नोट मिले हैं।

53000 रुपये किए गए थे जमा

जांच के दौरान खाताधारक सरफराज खान सलीम खान ने अपने खाते में जमा करने के लिए मशीन में कुल 53,000 रुपये जमा किए थे। इनमें से 13 नोट नकली निकले। ये नकली नोट ग्राहक के खाते में जमा नहीं किए गए, बैंक ने इस संबंध में खाताधारक को एक आधिकारिक पत्र भेजा है और संबंधित नोट व आवश्यक दस्तावेज पुंडलिक नगर पुलिस स्टेशन में जमा करा दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता अजमेर की शिकायत पर पुंडलिक नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उप-निरीक्षक कोलेकर आगे की जांच कर रहे हैं। इस मामले ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और पुलिस ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि नकली नोटों का यह मामला किसी रैकेट से जुड़ा हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com