प्रतिकात्मक तस्वीर 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में साइबर ठगी का सिलसिला जारी, ऑनलाइन ₹2.97 लाख जमा कर ठगे

Chhatrapati Sambhajinagar में साइबर ठगों ने CSP संचालकों से ऑनलाइन पैसे जमा कर नकद लिए और बाद में खाते फ्रीज हो गए। इस नए तरीके से ₹2.97 लाख की ठगी का मामला सामने आया।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Cyber Fraud News: साइबर अपराधियों ने एक नए तरीके से जिले के अलग-अलग बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालकों को निशाना बनाया है। ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से पैसे जमा कराकर बदले में नकद राशि ली, लेकिन बाद में खाते फ्रीज हो गए, जिससे कुल ₹2.97 लाख की ठगी का खुलासा हुआ।

इस धोखाधड़ी की शिकायत राजू कचरू कुकरालारे ने दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वे 2014 से एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं। 29 अगस्त को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे के माध्यम से ₹80,000 जमा किए। इसके बाद वह व्यक्ति उनके पास आया और ट्रक की मरम्मत के लिए पैसों की जरूरत बताकर ₹79,200 नकद ले गया। कुछ ही देर बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

4 सीएसपी संचालक बने शिकार

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस धोखाधड़ी का तरीका एक ही व्यक्ति द्वारा अपनाया गया है। कुकलारे के अलावा, अन्य तीन सीएसपी संचालकों को भी इसी तरह से ठगा गया है, जिसमें करण मदन सिंह राजपूत, गणपत लक्ष्मण नांगरे और ऋषिकेश किशोर काले जैसे लोग शामिल हैं।

साइबर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है ताकि इन साइबर अपराधियों को पकड़ा जा सके। इस घटना ने सीएसपी संचालकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी