हर्षवर्धन सपकाल (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar में गूंजी हुंकार, कांग्रेस फिर से मराठवाड़ा में लहराएगी झंडा

Sambhajinagar: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज की है। Chhatrapati Sambhajinagar बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: आगामी मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरेगी। यह निर्णय छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित पार्टी की विभागीय समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि कांग्रेस यह चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष किरण पाटील डोणगांवकर और शहर जिलाध्यक्ष शेख युसुफ ने किया था। बैठक में पूर्व मंत्री अनीस अहमद और सांसद डॉ कल्याण काले बतौर निरीक्षक उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

  • बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, मतदाता पंजीकरण अभियान, स्नातको से संवाद और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विस्तार से बर्चा की गई। पार्टी ने तय किया कि आने वाले सप्ताहों में प्रत्येक जिले में अलग-अलग समीक्षा बैठके आयोजित की जाएंगी, कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे स्नातक पंजीकरण के लिए वापक जनसंपर्क अभियान चलाएं।
  • बैठक में महेश देशमुख को चुनाव संयोजक नियुक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन शहर गटनेता भाऊसाहेब जगताप ने किया, जबकि स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष किरण पाटील डोणगांवकर ने दिया और आभार प्रदर्शन शहर जिलाध्यक्ष शैख यूसुफ ने किया।
  • नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस संगठन मराठवाड़ा में फिर से मजबूती से उभर रहा है और एकजुट प्रयासों से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का झंडा पुनः तहराया जाएगा।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच