प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान

Sambhajinagar ZP Election: संभाजीनगर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार आज थम जाएगा। 7 फरवरी को 63 गट और 126 गण के लिए मतदान होगा। गांव-गांव में सियासी सरगर्मी तेज है।

अंकिता पटेल

ZP Election Panchayat Samiti: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए पिछले 20 दिनों से जारी प्रचार का शोर आज गुरुवार, 5 फरवरी को थम जाएगा। 7 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रचार का कल गुरुवार को अंतिम दिन होने के कारण राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं।

गांव-गांव में जनसंपर्क, बैठकों और दौरों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। जिले में जिला परिषद के 63 गट और पंचायत समिति के 126 गण के लिए 7 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही सभी प्रमुख दल ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं और मतदाताओं को साधने के अंतिम प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं।

कुछ क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के बीच गठबंधन है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है।

दूसरी ओर लोकतांत्रिक आघाड़ी के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कांग्रेस और बंचित बहुजन आघाडी संयुक्त रूप से मैदान में हैं। गठबंधन और निर्दलीय उम्मीदवारों समेत सैकड़ों प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

'मताधिकार' एप से मिलेगी मतदान की सभी जानकारी

प्रचार अवधि को दी दिन का अतिरिक्त समय मिलने से उम्मीदवारों को राहत मिली, लेकिन प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन सभी दल पूरी ताकत झोंककर प्रचार करेंगे, घर-घर संपर्क, सभाएं और बैठकों का दौर देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 'मताधिकार मोबाइल एप उपलब्ध कराया है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल