प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

ZP चुनाव: संभाजीनगर में BJP-शिवसेना गठबंधन तय, सिल्लोड में मैत्रीपूर्ण मुकाबला; 63 सीटों का बंटवारा

Maharashtra Politics: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन तय। 63 सीटों में 27 पर भाजपा और 25 पर शिवसेना लड़ेगी, सिल्लोड में मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा।

अंकिता पटेल

Local Body Elections: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद चुनाव को लेकर छत्रपति संभाजीनगर जिले में और के बीच गठबंधन तय हो गया है। जिले की कुल 63 जिला परिषद सीटों में से 27 सीटों पर भाजपा और 25 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी।

जबकि सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र में दोनों दलों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोले ने बताया कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। गठबंधन का उद्देश्य जिला परिषद में स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान करना है।

सिल्लोड़ में 11 सीटों पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला

छत्रपति संभाजीनगर / फुलंबी क्षेत्र : लाडसावंगी, करमाड, गोलटगांव, पिंप्रीराजा, बाबरा, पाल, गणोर गट भाजपा के हिस्से में आए हैं। सावंगी, आडगाव बु और बडोदबाजार गट शिवसेना लड़ेगी।

कन्नड विधानसभा क्षेत्र: गोंदेगाव, हतनूर, जेहुर, कुजखेडा और देवगाव रंगारी गट भाजपा को दिए गए हैं। नागद, करंजखेडा, चिचोली लिंबाजी, पिशोर गट शिवसेना के हिस्से में हैं।

वैजापूर विधानसभा क्षेत्र: वाकला, शिवूर, महालगाव और नेवरगांव गट भाजपा लड़ेगी। बोरसर, संवदगाव, लासुरगाव, पायगाव और बांजरगाव गट शिवसेना के खाते में गए है।

पैठण विधानसभा क्षेत्र: बिडकीन गट भाजपा को दिया गया है। जबकि चितेगांव, आडूल बू, पाचोड, दावरवाडी, ढोरकीन, पिपलवाडी पी, विहामांडवा और नवगाव गट शिवसेना लड़ेगी।

गंगापुर विधानसभा क्षेत्र: सावंगी, अबेलोहल, रांजणगाव शेण पुंजी, वालुज बु। और शेंदुरवादा गट भाजपा को मिले हैं। तुर्काबाद, शिल्लेगाव और जामगाव गट शिवसेना के हिस्से में आए है।

खुलताबाद क्षेत्र: व संभाजीनगर पश्चिम विधानसभा: एलोरा, बाजारसावंगी और गदाणा गट भाजपा लड़ेगी, दौलताबाद और वडगाव कोल्हाटी गट (उत्तर-पूर्व) भाजपा के खाते में हैं। वडगाव कोल्हाटी (मध्य-पश्चिम) और पंढरपूर गट शिवसेना लड़ेगी।

सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र: सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 सीटों पर भाजपा और शिवसेना के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। भाजपा और शिवसेना नेताओं ने विश्वास जताया है कि यह गठबंधन जिला परिषद चुनाव में मजबूत जनादेश हासिल करेगा और जिले के विकास को नई गति देगा।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश