प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

प्रभाग 18 में शिरसाट परिवार का दबदबा, हर्षदा शिरसाट विजयी, भाजपा उम्मीदवार को करारी हर

Ward 18 Results: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में प्रभाग 18 से पालकमंत्री संजय शिरसाट की पुत्री हर्षदा शिरसाट ने जीत दर्ज की। शिवसेना (शिंदे गुट) ने चारों सीटों पर क्लीन स्वीप किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर स्थानीय महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 18 से जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट की पुत्री हर्षदा शिरसाट (शिवसेना-शिंदे गुट) ने जीत दर्ज की है।

उनके साथ प्रभाग के शिवसेना के सभी चारों उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं। पालकमंत्री शिरसाट की बेटी के चलते यह प्रभाग काफी प्रतिष्ठ का बना था। उनके खिलाफ भाजपा ने मयुरी बरथुने को उम्मीदवारी दी थी।

इसमें करीब 1 हजार से अधिक वोटों से हर्षदा शिरसाट ने मात दी। वहीं, प्रभाग के अन्य तीन उम्मीदवार 700 से 1 हजार फर्क से जिते। इस प्रभाग में भाजपा अपना खाता नहीं खोल पायी।

विशेषकर, बेटी हर्षदा शिरसाट के साथ ही बेटा सिद्धांत शिरसाट ने भी जीत हासिल की। इन दोनों के जीत के बाद यह साफ हो चुका है कि पालकमंत्री ने बेटा और बेटी विजयी हुए।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षदा शिरसाट ने कहा कि पालकमंत्री की बेटी होने के कारण उनके खिलाफ अनावश्यक आरोप लगाए गए, लेकिन शिवसैनिकों ने उनके साथ मजबूती से खड़े रहकर तन-मन से चुनावी काम किया।

मेहनत का मिला परिणाम

यह जीत शिवसैनिकों की मेहनत का परिणाम है। प्रभाग 18 से शिवसेना के जिन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, उनमें हर्षदा शिरसाट के साथ अभिजीत जीवनवाल, राजू राजपूत और छाया वाघचौरे शामिल हैं।

महापौर पद को लेकर पूछे गए सवाल पर हर्षदा शिरसाट ने कहा कि अभी महापौर पद का आरक्षण घोषित नहीं हुआ है इसलिए इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, भविष्य में आरक्षण और राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी