छत्रपति संभाजीनगर की VIP गेस्ट हाउस में चोरी (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब

Sambhajinagar VIP Gest House Robbery: छत्रपति संभाजीनगर के सुभेदारी वीआईपी विश्रामगृह में ZP CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी हो गई। पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar VIP Gest House Robbery: सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सुभेदारी गेस्ट हाउस में चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला परिषद के सीईओ पीएम मिन्नू के अतिथियों के लिए आरक्षित कक्ष से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी होने के मामले में बेगमपुरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के संविदा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद जुबैदुल्लाह, मोहम्मद अहमदुल्ला ने बेगमपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके रिश्तेदार शफीक उल्ला खान अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आए थे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अतिथि होने के कारण उनके लिए सुभेदारी गेस्ट हाउस का 'न्यू देवगिरी सुट' आरक्षित किया गया था। 11 जुलाई की रात परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया और कमरे पर ताला लगा दिया। देर रात लौटने पर बैग खुली हुई मिली। जांच करने पर 14 हजार 250 रुपये नकद और लगभग ढाई ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गायब थी।

पुलिस की जांच क्या आया सामने?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। कमरे का ताला और दरवाजा पूरी तरह सुरक्षित मिलने तथा जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं होने से संदेह गेस्ट हाउस के कर्मचारियों पर गया। पूछताछ के दौरान संविदा प्रबंधक कपिल देशमुख से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने कथित रूप से चोरी की बात स्वीकार कर ली। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पीआई प्रवीणा यादव, पीएसआई केदार, गायकवाड़ तथा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद वीआईपी श्रेणी के सरकारी गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और अतिथियों के सामान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं