प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: मराठवाड़ा में उद्यमिता उत्सव का आगाज, संभाजीनगर में विशेष आयोजन

National Startup Day: स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने पर मराठवाड़ा एक्सेलेरेटर काउंसिल ने जनवरी भर उद्यमिता व नवोन्मेष को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

अंकिता पटेल

Marathwada Startup Ecosystem: छत्रपति संभाजीनगर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मराठवाड़ा एक्सेलेरेटर फॉर ग्रोथ एंड इनक्यूबेशन काउंसिल की ओर से जनवरी के पूरे महीने में स्टार्टअप, उद्यमिता व नवोन्मेष को बढ़ावा देने वाले विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

जो नेशनल स्टार्टअप डे के उपलक्ष्य में मराठवाड़ा क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस विशेष उत्सव के माध्यम से मराठवाड़ा के छात्र, नव उद्यामी, स्टार्टअप संस्थापक, महिला उद्यमी, शिक्षा संस्थान, उद्योग प्रतिनिधि व नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास किया गया है, उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित, नवाचार आधारित व्यवसायों की वृद्धि, उद्योग व शिक्षा के बीच सहयोग तथा स्टार्टअप के लिए सक्षम इकोसिस्टम का निर्माण करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

कई संवाद सत्र किए जाएंगे आयोजित

माहभर चलने वाले इस उत्सव के अंतर्गत माय स्किल - माय बिजनेस' कार्यक्रम के तहत विभिन्न संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही मेटरशिप सत्र, महिला उद्यमियों के लिए विशेष कार्यक्रम, तथा सीएसआर, एआई व स्टार्टअप अवसरो पर आधारित परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। प्रमुख कार्यक्रमों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े हितधारक उपस्थित रहेंगे विशेष रूप से होने वाली स्टेकहोल्डर्स बैठक में एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अनिल सहस्रबुद्धे मार्गदर्शन करेंगे।

30 जनवरी तक होंगे कई कार्यक्रम

15 जनवरी: MAGIC की ओर से स्टार्टअप संस्थापकों व कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पैशन प्रणाली पर विशेष जागरूकता सत्र, PFRDA के सहयोग से आर्थिक सुरक्षा व दीर्घकालीन वित्तीय योजना पर फोकस ।

16 जनवरी: प्रेरणादायी वक्त्ता आनंद महूरकर का मार्गदर्शन, इसके बाद MAGIC स्टार्ट अप औपन हाउस।

17 जनवरी: IOMR कार्यक्रम के अंतर्गत LGBTQ व उद्यमिता पर सत्र, पैनल चर्चा व प्रदर्शनी उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर्स बैठक ।

19 जनवरीः MAGIC इंटरव्यू एक्स सीरीज के अंतर्गत 'वन मिलियन इन्वेस्टमेट टॉक' मोनिल खत्री के साथ संवाद ।

20 जनवरी रुशी पंडित के मार्गदर्शन में आईटीआई संवेदनशीलता एआई कार्यशाला ।

23 जनवरीः 'पहला 1 करोड़ रुपए का राजस्व कैसे हासिल करें?' विषय पर योगेश गवांडे का मार्गदर्शन सत्र।

23 जनवरी शालिवाहन आईटीआई, पैठण में नव उद्यमियों के लिए संवाद कार्यक्रम ।

23 जनवरी: मराठवाड़ा ऑटो क्लस्टर में CSR मिक्सर स्टार्टअप्स व CSR भागीदारों के बीच सहयोग व संवाद बढ़ाने परिचर्चा ।

30 जनवरीः 'माय स्किल - माय बिजनेस' महिला उद्यमिता विकास।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा