संभाजीनगर स्कूल, संगीत उपकरण वितरण,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में देवगिरी बैंक की अनोखी पहल: छात्रों को मिला म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स का तोहफा, प्रतिभा को नई उड़ान

Sambhajinagar Music Instruments Donation: संभाजीनगर के स्कूल में देवगिरी बैंक ने छात्रों को संगीत उपकरण दिए। सीमित संसाधनों में बैंड बनाने वाले विद्यार्थियों को नई पहचान और अवसर मिला।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar School: छत्रपति संभाजीनगर शहर के महानगरपालिका केंद्रीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्रियदर्शिनी इंदिरानगर में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देवगिरी बैंक द्वारा संगीत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल से छात्रों को अपनी कला को आगे बढ़ाने का नया अवसर मिला। देवगिरी बैंक ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित न रहकर समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीमित साधनों में डिब्बों और अन्य वस्तुओं का उपयोग कर स्वयं एक बैंड तैयार किया था। उनकी इसी लगन और प्रतिभा से प्रभावित होकर बैंक ने उन्हें सिंथेसाइजर, क्लैप बॉक्स और ऑक्टोपैड जैसे आधुनिक संगीत उपकरण प्रदान किए

दृढ़ संकल्प और मेहनत से मिलती है सफलता

इस अवसर पर महधौर समीर राजूरकर, संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे, स्थायी समिति सभापति अनिल नकरिये सहित लोग उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

देवगिरी बैंक के अध्यक्ष किशोर शितोले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दूद सकल्प और मेहनत हो तो किसी भी कठिन परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बैंक के अन्य पदाधिकारी और अधिकारी भी मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव सोनार ने कार्यक्रम का संचालन किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुआ।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?