प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

ग्रामीण सत्ता का गणित: संभाजीनगर पंचायत समितियों में बीजेपी-शिवसेना का दबदबा

Maharashtra Local Elections: छत्रपति संभाजीनगर की 9 पंचायत समितियों के नतीजों में भाजपा और शिवसेना आगे रही हैं। यूबीटी गुट ने कई तहसीलों में मजबूती दिखाई, जबकि एनसीपी को झटका लगा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Panchayat Samiti results: छत्रपति संभाजीनगर जिले की 9 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही ग्रामीण राजनीति की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का दबदबा सामने आया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ने भी कई तहसीलों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। कांग्रेस, एमआईएम और अन्य दलों को सीमित सफलता मिली है। परिणामों के बाद पंचायत समितियों में सत्ता गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। छत्रपति संभाजीनगर पंचायत समिति में कुल 20 सदस्य चुने गए हैं। भाजपा और शिवसेना को छह छह सीटें मिली हैं।

शिवसेना यूबीटी को पांच सीटों पर सफलता मिली है। एमआईएम और कांग्रेस को एक एक सीट मिली है। अन्य के खाते में एक सीट गई है। एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिल सकी है। खुलताबाद में त्रिकोणीय स्थिति खुलताबाद तहसील पंचायत समिति में कुल छह सदस्य है, भाजपा ने तीन सीटें जीतकर बढ़त बनाई है, एनसीपी को दो सीटें और शिवसेना यूबीटी को एक सीट मिली है।

फुलंब्री में सभी दलों की मौजूदगी फुलंदी तहसील पंचायत समिति की आठ सीटों में भाजपा को तीन सीटें मिली है। शिवसेना को दो सीट प्राप्त हुई है, शिवसेना यबीटी, एनसीपी शरद पवार गुट और कांग्रेस की एक एक सीट मिली है।

सिल्लोड़ में सीधी टक्कर

सिल्लोड तहसील पंचायत समिति में कुल 18 सदस्य चुने गए है। यहां भाजपा और शिवसेना के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। दोनों दलों को छह छह सीटे मिली है।

पैठण में शिवसेना का वर्चस्व

पैठण तहसील पंचायत समिति की 18 सदस्यीय सभा में शिवसेना ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। शिवसेना को 12 सीटें मिली है। शिवसेना यूबीटी को तीन सीटें प्राप्त हुई हैं। एनसीपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली है। भाजपा को यहां एक भी सीट नहीं मिली,

गंगापुर में बहुकोणीय संघर्ष

गंगापुर तहसील पंचायत समिति में कुल 18 सदस्यों का चुनाव हुआ, यहां मुकाबला बहुकोणीय रहा, भाजपा को छह सीटें मिली है। एनसीपी ने पांच सीटें जीती है। शिवसेना और शिवसेना यूबीटी को दो दो सीटें मिली है। एमआईएम की एक और अन्य को दो सीटें प्राप्त हुई है।

वैजापुर में संतुलित जनादेश

वैजापुर तहसील पंचायत समिति में कुल 16 सदस्य चुने गए हैं, शिवसेना को पांच सीटें मिली -है। एनसीपी ने चार सीटें जीती हैं। भाजपा को तीन और शिवसेना यूबीटी को दो सीटें प्राप्त हुई है। - अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं। यहां किसी एक दल का स्पष्ट बहुमत नहीं है।

कन्नड़ में BJP सबसे आगे

कन्नड तहसील पंचायत समिति की 16 सीटों में शिवसेना को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली है। कांग्रेस को दी सीटें मिली है। एनसीपी और अन्य को एक एक सीट मिली है। यहां सत्तारूद गठबंधन को बढ़त मिली है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...