New Year Security:छत्रपति संभाजीनगर (सोर्सः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

उत्साह: सड़कों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सतर्कता के साथ करें नववर्ष का स्वागत

New Year Security: छत्रपति संभाजीनगर में नववर्ष के स्वागत के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और नशे में वाहन चलाने व हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar: नववर्ष के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह और चहल-पहल बढ़ गई है। होटल, मॉल, पर्यटन स्थल और प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर में लगभग 1,500 पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर तैनात किए गए हैं।

विशेष रूप से 150 यातायात पुलिसकर्मियों का स्वतंत्र दस्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा, 70 प्रमुख चौराहों पर प्रति चौराहा एक अधिकारी और पांच पुलिसकर्मियों की टीम हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखेगी। यह जानकारी शहर क्राइम ब्रांच के डीसीपी रत्नाकर नवले ने दी। उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, होटल, लॉज, रेस्टोरेंट और पर्यटन स्थलों पर विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस की गश्ती टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बुधवार रात 12 बजे तक स्पीकर पर संगीत बजाने की अनुमति दी गई है। तय ध्वनि-सीमा से अधिक आवाज होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष की रात नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नाकाबंदी कर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस द्वारा देर रात तक वाहन जांच की व्यवस्था की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हर वर्ष की तरह तड़के 5 बजे तक रेस्टोरेंट और होटल खुले रखने की अनुमति दी गई है।

डीसीपी नवले ने बताया कि महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, हुड़दंग और अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा तेज आवाज में संगीत बजाने, सड़क पर जश्न मनाने और यातायात बाधित करने वाले कृत्यों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

कानून और नियमों का पालन अवश्य करें

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नववर्ष का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ करें, लेकिन कानून और नियमों का पालन अवश्य करें। अनावश्यक भीड़, शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कृत्यों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का भी आग्रह किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में नववर्ष मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों के सहयोग से ही नववर्ष का उत्सव सुरक्षित और सुखद बनाया जा सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?