संभाजीनगर जलापूर्ति योजना,जी श्रीकांत बैठक (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!

Sambhajinagar New Water Project: विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना की समीक्षा की। पाइपलाइन रिसाव रोकने व 6,000 रुपये शुल्क पर घर-घर नल कनेक्शन देने के सख्त निर्देश दिए गए।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जलापूर्ति योजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर संबंधित सभी विभागों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के शेष सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ शीघ्र पूरे किए जाएं तथा जहां भी पाइपलाइन में रिसाव मिले, वहां तत्काल मरम्मत कर जलकुंभों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

नई जलापूर्ति योजना में रिसाव पर तत्काल मरम्मत के निर्देश

विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिन्नू पी। एम।, महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की मुख्य अभियंता मनीषा पलांडे, निर्माण कंपनी के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नई जलापूर्ति योजना की प्रगति और शेष कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जी. श्रीकांत ने पाइपलाइन जोड़ने के कार्य, जैकवेल, पंपिंग व्यवस्था, जल शुद्धीकरण संयंत्र, बटरफ्लाई वाल्व की मरम्मत एवं परीक्षण तथा जल वितरण प्रणाली की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि जलकुंभों तक पानी पहुंचाने वाली किसी भी पाइपलाइन में रिसाव मिलने पर तत्काल मरम्मत की जाए और आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाए जाएं, ताकि जलापूर्ति प्रभावित न हो।

योजना की जानकारी देने के लिए ऑडियो संदेश

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि संपत्ति कर का भुगतान करने वाले नागरिकों को घरों तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे तथा आधा इंच के नल कनेक्शन के लिए 6,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

संभाजीनगर जलापूर्ति योजना,जी श्रीकांत बैठक (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

नागरिकों को योजना की जानकारी देने के लिए ऑडियो संदेश भी तैयार किए गए हैं। विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाए। साथ ही पर्चा के वितरण और कचरा संग्रहण घंटा गाड़ियों पर ऑडियो संदेशों के माध्यम से नई जलापूर्ति योजना और नल कनेक्शन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए।

-नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी