प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर की नई जल योजना अंतिम चरण में, जायकवाड़ी से जैकवेल तक पहुंचा पानी; गाद सफाई जारी

Sambhajinagar Water: जायकवाड़ी से सायफन पद्धति द्वारा जैकवेल तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया सफल। फिलहाल गाद सफाई जारी है, पूरी सफाई के बाद ही नियमित जल संग्रह शुरू होगा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Jaikwadi Dam: छत्रपति संभाजीनगर शहर के लिए प्रस्तावित नई जलापूर्ति योजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। योजना के अंतर्गत जायकवाड़ी बांध से सायफन पद्धति द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से जैकवेल तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने बताया कि यह कार्य योजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जैकवेल की सफाई तथा उसमें वर्षों से जमा गाद हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एक पाइप के माध्यम से सायफन पद्धति द्वारा लगभग दस मिनट तक पानी छोड़ा गया।

फिलहाल जैकवेल में नियमित जल संग्रह की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जैकवेल में बड़ी मात्रा में गाद और निर्माण से संबंधित अवशेष जमा हैं।

गाद अत्यधिक सख्त होने के कारण मजदूरों द्वारा सफाई संभव नहीं हो पा रही थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए छोटे जेसीबी मशीन की सहायता से गाद हटाने का कार्य किया जा रहा है।

पानी छोड़े जाने से गाद नरम हो रही है जिससे सफाई कार्य में तेजी आई है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक मीटर की स्थापना और जैकवेल की संपूर्ण सफाई पूर्ण होने के पश्चात ही सायफन पद्धति से पानी छोड़े जाने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह निर्णय सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कुछ स्थानों पर पाइपलाइन जोड़ने का काम शेष

शहर को 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्य जलवाहिनी से संबंधित शेष कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे है। कुछ स्थानों पर पाइपलाइन जोड़ने का कार्य अभी बाकी है।

क्रॉस कनेक्शन वाले स्थानों पर सीमेंट के पिलर निर्माण की प्रक्रिया जारी है इसके साथ ही जलकुंभी तक। पाइपलाइन जोड़ने और आवश्यक वाल्व स्थापित करने का कार्य भी प्रगति पर है।

मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने बताया कि सभी तकनीकी और संरचनात्मक कार्य पूर्ण होते ही नई जलापूर्ति योजना के अंतर्गत शहर को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

अनुमान है कि आगामी एक से दो महीनों में यह संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह कार्यान्वित हो जाएगी, प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना लागू होने के बाद शहरवासियों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए