छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का होगा समाधान, हुडको ने जारी की 82 करोड़ की पहली किस्त

Chhatrapati Sambhajinagar की 2740 करोड़ की नई जलापूर्ति योजना के लिए हुडको ने मनपा को 822.22 करोड़ के कर्ज की पहली किस्त 81.89 करोड़ जारी की। 85% काम पूरा, MBR व जलशुद्धीकरण केंद्र तैयार।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Scheme: छत्रपति संभाजीनगर में गंभीर पेयजल समस्या हल करने के लिए लागू की जा रही नई जलापूर्ति योजना हेतु मनपा के स्व हिस्से के भुगतान के लिए हुडको ने 822।22 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। इस कर्ज की पहली किस्त 81।89 करोड़ रुपये मनपा को प्राप्त हुई है और इसे तुरंत महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिया गया है, यह जानकारी मनपा के लेखा और वित्त अधिकारी संतोष वाहुले ने दी।

केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के अंतर्गत 2740 करोड़ रुपये की लागत से छत्रपति संभाजीनगर के लिए नई जजलापूर्ति योना मंजूर की गई है। यह पूरी योजना महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।

जलापूर्ति परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। जैकवेल का पहला चरण पूरा हो गया है और उससे शहर के लिए 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य जलवाहिनी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और केवल सात स्थानों पर जोड़ने का काम शेष है।

MBR का काम पूरा

नक्षत्र वाड़ी में जलशुद्धीकरण प्रक्रिया केंद्र, जल शुद्धिकरण संयंत्र और एमबीआर का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। योजना के लिए केंद्र सरकार 25 प्रतिशत अर्थात 681.43 करोड़, राज्य सरकार 45 प्रतिशत यानी 1226.96 करोड़ और मनपा 30 प्रतिशत अर्थात 822.22 करोड़ रुपये का हिस्सा वहन कर रही है। मनपा के हिस्से के लिए मंजूर किए गए कर्ज की पहली किस्त 81.89 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुकी है। इस राशि पर मनपा को प्रति माह 25.97 लाख रुपये ब्याज चुकाना होगा। यह जानकारी मनपा के लेखा और वित्त अधिकारी संतोष वाहुले ने दी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला