छत्रपति संभाजीनगर का सिद्धार्थ उद्यान प्राणी संग्रहालय (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा का एकमात्र प्राणी संग्रहालय बना टूरिस्ट हॉटस्पॉट, आय में रिकॉर्ड उछाल

Sambhajiganar Zoo: मराठवाड़ा के एकमात्र छत्रपति संभाजीगनर महानगरपालिका प्राणी संग्रहालय की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2025 तक 2.04 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड आय हुई है।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Zoo Income: मराठवाड़ा का एकमात्र छत्रपति संभाजीगनर महानगरपालिका प्राणी संग्रहालय अब पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती भीड़ और उत्साहजनक प्रतिसाद के चलते प्राणी संग्रहालय के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 के अंत तक प्राणी संग्रहालय को कुल 2 करोड़ 4 लाख 77 हजार 330 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

प्राणी संग्रहालय से प्रतिदिन औसतन करीब डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है, जबकि रविवार और छुट्टियों के दिनों में यह आंकड़ा दो से तीन लाख रुपये तक पहुंच जाता है। इसी अवधि में 3 लाख 62 हजार से अधिक वयस्कों और 1 लाख 17 हजार से ज्यादा बच्चों ने प्राणी संग्रहालय का भ्रमण किया है।

सिद्धार्थ उद्यान में सैर के बाद प्राणी संग्रहालय जाकर वन्य जीवों को देखने का रुझान पर्यटकों में तेजी से बढ़ा है। यहां शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण, काला हिरण, नीलगाय, सांभर, बंदर, शुतुरमुर्ग, लोमड़ी, भेड़िया और मगरमच्छ जैसे विभिन्न वन्य जीव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्राणियों की गतिविधियों को मोबाइल में कैद करने के लिए विशेष भीड़ देखने को मिलती है।

आये दिन पर्यटको की संख्या मे इजाफा

पर्यटकों की सुविधा के लिए पीने के पानी, बैठने के लिए शेड, स्वच्छ शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इन सुविधाओं के कारण परिवार सहित आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फोटोग्राफी के लिए कैमरा शुल्क लिया जाता है और चालू वर्ष में अब तक 533 बार कैमरा शुल्क वसूला जा चुका है।

बीते वर्ष 3.14 करोड की आय

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राणी संग्रहालय को 3 करोड़ 14 लाख 31 हजार 430 रुपये की आय हुई थी। उस दौरान लगभग 7 लाख 60 हजार से अधिक पर्यटकों ने प्राणी संग्रहालय का दौरा किया था। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 सबसे अधिक भीड़ वाले महीने रहे थे।

पर्यटन सत्र का मिलेगा लाभ

गर्मी की छुट्टियां, त्योहारों का मौसम और पर्यटन सत्र को देखते हुए आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना प्रशासन ने जताई है। इसके चलते चालू वित्तीय वर्ष में भी आय का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट