छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त, प्रभाग प्रारूप आपत्तियों पर सुनवाई शुरु

Municipal elections: छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है।आगामी मनपा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभाग रचना के प्रारूप पर नागरिकों से आपत्तियां व सूचनाएं मंगवाना जारी है।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar: सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसी क्रम में आगामी मनपा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभाग रचना के प्रारूप पर नागरिकों से आपत्तियां व सूचनाएं मंगवाने का दौर जारी है। अब तक 552 आपत्तियां व सूचना दर्ज कराई गई हैं। इस बीच, आपत्तियों की सुनवाई के लिए महिला व बालविकास विभाग के सचिव डॉ. अनूप कुमार यादव बुधवार, 10 सितंबर को शहर में आ रहे हैं। शहर के टीवी सेंटर परिसर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद संशोधन केंद्र में सुबह 10.30 बजे सुनवाई शूरु हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानगरपालिका की वेबसाइट पर यह प्रारूप 22 अगस्त को जारी किया गया था। इसके अगले दिन 23 अगस्त से नागरिकों को आपत्ति दर्ज कराने की मोहलत दी गई थी। हालांकि, शुरुआत में इसे समर्थन नहीं मिला व 29 अगस्त तक महज 39 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। हालांकि, जैसे-जैसे अंतिम मोहलत पास में आते गई, इसे समर्थन मिलता चला गया। यही वजह है कि मंगलवार को 255, बुधवार को 65 व अंतिम दिन 193 आपत्तियां दर्ज कराई गईं।

जारी किया गया प्रारूप पहले से ही विवादों में

विशेष बात यह है कि मनपा की ओर से जारी किया गया यह प्रारूप पहले से ही सुर्खियों व विवादों के केंद्र में रहा है। यही कारण है कि इसके खिलाफ नागरिकों ने न सिर्फ मौखिक आपत्तियां दर्ज नहीं कराईं, बल्कि सीधे प्रभागों के नक्शे जोड़कर प्रशासन को खामियों से अवगत कराया। मनपा चुनाव की गहमागहमी व नागरिकों की आपत्तियों की बारिश के बाद प्रभाग रचना चर्चा में है। यही नहीं, आगे होने वाले निर्णयों का शहर की राजनीति पर सीधा असर होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। बता दें कि जब से कोर्ट का फैसला आया है तब से मनपा चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है और इच्छुक दबाव बनाना शुरू कर दिए हैं।

आपत्ति दर्ज कराने वालों को मनपा की नोटिस

आपत्ति दर्ज कराने वाले नागरिकों को मनपा की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही बाकायदा फोन कर सुनवाई के लिए उपस्थित रहने की अपील की गई है। सुनवाई के बाद डॉ। यादव की ओर से सुझाए गए बदलाव मनपा प्रारूप में शुमार करेगी। तदुपरात यह सुधारित प्रारूप राज्य सरकार को भेजा जाएगा। अंतरिम मंजूरी के बाद वह चुनाव आयोग को पेश किया जाएगा। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मनपा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

व्यापक बदलाव की संभावना हुई कम

समझा जाता है कि सभी आपत्तियों व सूचनाओं पर सुनवाई के लिए महिला व बालविकास विभाग के सचिव डॉ। अनूपकुमार यादव शहर में आ रहे हैं। वे सभी मुद्दों पर स्वयं सुनवाई लेंगे। यदि उनकी नजर में उचित मुद्दे पाए जाते हैं, तो सुधार किए जाएंगे। मनपा के सूत्रों ने बताया कि, यादव के दौरे के बावजूद आमूलचूल बदलाव होने की संभावना कम ही है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस