प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए 6 हजार ईवीएम यूनिट तैयार, 30 दिसंबर तक नामांकन

Municipal Elections: संभाजीनगर मनपा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए मनपा को 4 हजार बैलेट यूनिट और 2 हजार कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई

अंकिता पटेल

State Election Commission: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार 30 दिसंबर है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से अगले चरण में मतदान केंद्र वार मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से महानगरपालिका को 4 हजार बैलेट यूनिट और 2 हजार कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुए हैं।

मतदान को लेकर वोटरों में जागरूकता

आगामी 3 जनवरी को मतदान केंद्र वार अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना की आएगी। मतदान प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को मतदाताओं तक ले जाकर प्रत्यक्ष मतदान का प्रात्यक्षिक भी दिखाया जाएगा प्रशासक जी. श्रीकांत ने कहा कि महानगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण, निर्भय और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं तैयार है और चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

पहले का डाटा पूरी तरह हटाने का काम शुरू

इन सभी यूनिटों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी एफएलसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी महानगरपालिका प्रशासक तथा निर्वाचन अधिकारी जी। श्रीकांत ने दी।

उन्होंने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया के दौरान बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट में मौजूद पहले का सारा डाटा पूरी तरह हटाया जा रहा है, ताकि मशीनों को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।

यह पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शक सूचनाओं के अनुसार पारदर्शी तरीके से की जा रही है। शहर में कुल 29 प्रभाग हैं, जिनमें से 115 नगरसेवकों का चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए नौ निर्वाचन निर्णय अधिकारी कार्यालय शुरू किए गए हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका