प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
औरंगाबाद

मतगणना के दौरान चोरों की रही चांदी, 11 लाख से ज्यादा का माल साफ; पुलिस जांच तेज

Municipal election results: मनपा चुनाव नतीजों के दौरान उमड़ी भीड़ में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय रहा। गरवारे स्टेडियम व इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर 11 लाख से अधिक का माल चोरी हुआ।

अंकिता पटेल

Gold Chain Snatching Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उमड़ी भीड़ का चोरों ने जमकर फायदा उठाया। सोने की चेन चुराने वाले गिरोहों ने जमकर आतंक मचाया।

गरवारे स्टेडियम क्षेत्र व इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में नागरिकों की नकदी व सोने की चेन संग 11 लाख रुपए से अधिक का माल उड़ा लिया। एक आरोपी संजीदा नागरिक ने रंगेहाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

उसका साथी फरार हो गया। गरवारे स्टेडियम क्षेत्र में दोपहर के समय चुनाव परिणाम देखने भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान प्रशांत जायसवाल (26, संत रविदास कॉलोनी, सातारा क्षेत्र) परिणाम देखने के बाद बाहर निकल रहे थे कि भीड़ में मौजूद युवक ने उन्हें धक्का दिया।

संदेह होने के बाद जायसवाल ने देखा तो आरोपी ने उनके गले से 10 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली थी। जैस्वाल ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया, पर भीड़ का लाभ उठाकर उसने चेन अपने साथी को देकर उसे फरार कर दिया।

हत्थे चढ़े आरोपी का नाम सुभाष गुंजाल (20, बीड़) है। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से टूटी हुई सोने की चेन का टुकड़ा जब्त हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों की मदद से भीड़ का फायदा उठाकर नरेंद्र आव्हाड़, सात्विक टेपाले व शुभम गोंडे की सोने की लॉकेट व नकदी संग 9 लाख, 84,000 रुपए का माल चुरा लिया। एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच हवलदार रमेश तांबोरे कर रहे हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेज रोड से भी मंगलसूत्र गायब

उस्मानपुरा स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर भी चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। विशाल पाटील (35, पेशवे नगर, बीड बाईपास) दोस्तों के साथ डीएड कॉलेज के सामने चुनाव परिणाम देखने के लिए रुके थे।

भीड़ में से किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से "विशाल" नाम का पेंडेंट लगी तीन तोले वजनी अनुमानित मूल्य 1 लाख, 20,000 रुपए की सोने की चेन चुरा ली।

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां