प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा चुनाव में बवाल: बोगस वोटर और पैसे बांटने के आरोप, भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप

Cash for Votes Allegation: संभाजीनगर मनपा चुनाव के मतदान के दिन बोगस मतदाता व पैसे बांटने के आरोपों से माहौल गरमा गया। प्रभाग 24 में भाजपा विधायक नारायण कुचे पर गंभीर आरोप लगे व दिनभर हंगामा चलता रहा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Election Bogus Voters: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के दौरान मतदान का दिन बोगस मतदाता और पैसे बांटने के आरोपों की वजह से उथल-पुथल भरा रहा। प्रभाग 24 में भाजपा के विधायक नारायण कुचे के खिलाफ शिवसेना (शिंदे), शिवसेना (उद्धव ठाकरे), कांग्रेस और बसपा समेत कई विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए, सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण रहा।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर हंगामा, विवाद और गाली-गलौज की घटनाओं के कारण पुलिस को पूरे दिन स्थिति नियंत्रण में रखने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विरोधियों का आरोप था कि विधायक कुचे ने मुकुंदवाडी इलाके के कुछ होटलों में जालना और बदनापुर के मतदाताओं की व्यवस्था कर उन्हें मतदान के लिए शहर में लाया।

इस संदिग्ध गतिविधि को लेकर कई मतदान केंद्रों पर विवाद खड़ा हो गया। दिनभर एक संदिग्ध बोगस मतदाता पकड़ा गया और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि मतदान केंद्र के अंदर ही उम्मीदवारों ने उसे पकड़ा था, ऐसी बात कही गई।

पुलिस सुरक्षा बनी रही चुनौती

मनपा चुनाव का मतदान पूरा दिन बोगस मतदाता और पैसे बाटने के आरोपों की छाया में बीता, प्रशासन और सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई। मतदाताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया कि फर्जी मतदान कराया जा रहा है।

राजर्षि शाहू विद्यालय मतदान केंद्र पर हंगामा

दोपहर में राजर्षी शाहू विद्यालय के मतदान केंद्र पर स्थिति और अधिक बिगड़ गई, शिवसेना पदाधिकारी हनुमान शिंदे ने बोगस मतदान का आरोप लगाया और पुलिस पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। उम्मीदवारों और पुलिस के बीच शाब्दिक झड़पें हुईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। शाम तीन बजे तक हंगामा जारी रहा। अंततः पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और उम्मीदवारों को कड़े शब्दों में समझा कर स्थिति नियंत्रण में लाई। साढ़े चार बजे के बाद मतदान केंद्र के बाहर भीड़ बढ़ने लगी। बाहरी मतदाता लाने की चचर्चाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया।

प्रभाग 14 में बोगस मतदान का लगा आरोप

वहीं, विधायक नारायण कुचे ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी सभी दल एकजुट हो गए है और विरोध में दो शिवसेना गुट, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी शामिल हैं। उनका कहना था कि विपक्ष को पराजय का डर है, इसलिए उनके खिलाफ झूठे आरोप जा रहे हैं।

कुचे ने स्पष्ट किया कि चुनाव का परिणाम जनता जनार्दन तय करेगा और जीत या हार को वह लगाए नम्रता से स्वीकार करेंगे प्रभाग क्रमांक 14 में भी बोगस मतदान का मामला सामने आया, यहां एक अपक्ष उम्मीदवार अपनी पानी के साथ मतदान केंद्र पर गए, लेकिन कर्मियों ने बताया कि पत्नी के नाम पर पहले ही मतदान हो चुका है। इस घटना से मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे, संबंधित उम्मीदवार ने नाराजगी जताई

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए