प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )  
औरंगाबाद

प्रभाग 4 में रशीद मामू की शानदार जीत, ‘रशीद मामू फैक्टर’ फिर कायम; यूबीटी कार्यकर्ताओं में जश्न

Municipal Election Result: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2026 में प्रभाग 4 से शिवसेना (यूबीटी) के रशीद मामू ने आंतरिक विरोध और तीखे हमलों के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2026 के नतीजों में प्रभाग क्रमांक 4 से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के उम्मीदवार रशीद मामू ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित कर दी है।

आंतरिक विरोध, टिकट को लेकर उठे सवालों और विरोधी दलों की तीखी आलोचनाओं के बावजूद रशीद मामू ने शानदार जीत दर्ज कर 'रशीद मामू फैक्टर' को कायम रखा।

जब से रशीद मामू ने युबीटी में प्रवेश किया, तब से वह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बने हुए है। चुनाव प्रचार के दौरान रशीद मामू को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे के विरोध का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा विरोधी दलों ने भी उनके खिलाफ लगातार हमले किए, लेकिन मतदाताओं ने इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए उन्हें स्पष्ट बहुमत से विजयी बनाया। मतगणना के बाद जैसे ही उनकी जीत की घोषणा हुई, प्रभाग 4 में शिवसेना (उद्धव गुट) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रशीद मामू की जीत का मुख्य कारण उनका जमीनी संपर्क, क्षेत्र की समस्याओं पर लगातार आवाज उठाना और विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

विकास को प्रथमिकता

राजनीतिक दबावी और आलोचनाओं के बावजूद जनता ने उन पर भरोसा जताया इस जीत के साथ ही प्रभाग 4 में उद्धव सेना का केसरिया एक बार फिर लहराया है, जिससे पार्टी को महानगरपालिका चुनावों में संजीवनी मिली है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम न केवल प्रभाग स्तर पर बल्कि शहर की राजनीति में भी उद्धव ठाकरे गुट की स्थिति को मजबूत करने वाला साबित होगा। मनपा चुनावों के परिणामों पर नजर डालें तो संभाजीनगर में कड़ा मुकाबला है।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर