छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar महानगरपालिका आरक्षण सूची घोषित, 29 प्रभाग तय

Nikaay Chunaav: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2025 के लिए आरक्षण ड्रा घोषित किया गया है। 115 सीटों में से 57 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। कई पूर्व नगरसेवकों के वार्ड बदले।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Nikaay Chunaav: करीब 10 साल बाद होने जा रहे महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। इसी दरमियान मंगलवार को मनपा प्रशासन ने पहली बार प्रभाग वार होनेवाले मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रा निकाले।

इस ड्रा के बाद शहर के कई दिग्गज नगरसेवकों को तगड़ा झटका लगा है। इसमें प्रमुख रुप से शहर के दो बार महापौर रहे नंदकुमार घोडेले जो पिछले कुछ सालों से मनपा चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, उन्हें अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पाएगा उधर, उनकी पत्नी तथा पूर्व मेयर अनिता घोडेले ईटखेड़ा क्षेत्र से चुनाव लड़ पाएंगी, क्योंकि, उनके अपने हक के क्षेत्र में एक वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

मनपा चुनाव के लिए कुल 115 नगरसेवकों के स्थानों को 29 प्रभागों में बांटा गया है एक प्रभाग से अ, ब, क, ड इन चार में बांटा गया है। इन सभी स्थानों से चार नगरसेवक चुनकर मनपा में जाएंगे।

1 प्रभाग को अ, ब, क और ड में बांटा गया

मंगलवार को घोषित किए गए आरक्षण में कुल 115 प्रभागों में से 31 स्थान ओपन पुरुष, 30 ओपन महिला, 11 अनुसूचित जाति पुरुष । 11 अनुसूचित जाति महिला, 1 अनुसूचित जनजाति पुरुष, 1 अनुसूचित जनजाति महिला, 15 ओबीसी पुरुष तथा 15 ओबीसी महिला के लिए स्थान आरक्षित हुए है। एक प्रभाग को अ, ब, क, एवं ड इन चार स्थानों में बांटा गया है।

नए वॉर्ड की तलाश

112 स्थान, 29 प्रभागों में शामिल होने के बाद बचे 3 स्थान के लिए एक प्रभाग बनाया गया है। मंगलवार को हुए आरक्षण ड्रा में शहर के कई दिग्गज नगरसेवकों को झटका लगने के बाद उन्हें अब नए क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए हाथ पैर मारने होंगे। हर प्रभाग में 2 नगरसेवक आरक्षण क्षेत्र से चुनकर आएंगे।

57 स्थानों पर महिला

इसमें कुल 115 स्थानों में से 57 स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। महानगरपालिका ने चुनाव आयोग व राज्य सरकार के निर्देश पर तैयार किए आरक्षण क्षेत्र की सूची में ओपन, अनुसूचित जाति (एससी) अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा अन्य पिछड़ा प्रवर्ग में आरक्षण का संतुलन बनाकर रखा है। प्रभाग वार चुनाव में कुल 29 प्रभागों से चुने जानेवाले कुल 115 नगरसेवकों में महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत रहेगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट