संभाजीनगर मनपा द्वारा जर्जर इमारतों को किया गया ध्वस्त (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में जर्जर इमारतों पर चला मनपा का बुलडोजर, 25 मिनट में ढहाई 100 साल पुरानी इमारत

Buildings Demolition: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने सुपारी हनुमान मंदिर के पास 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत और दो दुकानों को ध्वस्त किया। 41 से अधिक खतरनाक भवन अभी भी प्रशासन के रडार पर है।

आलोक उमाकृष्ण

Dilapidated Buildings Demolition: छत्रपति संभाजीनगर में बारिश के मौसम में जर्जर इमारतों के गिरने से संभावित जनहानि रोकने के लिए महानगरपालिका ने खतरनाक भवनों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को गुलमंडी स्थित सुपारी हनुमान मंदिर के पास लगभग 80 से 100 वर्ष पुरानी दो मंजिला जर्जर इमारत को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

इसके साथ ही फूल बाजार की गली में स्थित गुलबहार फ्लावर सेंटर की दो जर्जर दुकानों को भी हटाया गया। महानगरपालिका की टीम ने उत्तम मिठाई भंडार के समीप स्थित एक अन्य खतरनाक इमारत पर भी कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन भवन मालिक ने नोटिस प्राप्त नहीं होने का दावा किया। इसके बाद प्रशासन ने फिलहाल यह कार्रवाई स्थगित कर दी।

क्या गिराऐ जाऐंगे 41 से अधिक इमारतें?

शहर में 41 से अधिक इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है। सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हालांकि कई मामलों में मालिक-किरायेदार विवाद, स्वामित्व संबंधी मामले और न्यायालयीन प्रक्रिया के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से सभी जर्जर भवनों को हटाने का निर्णय लिया है।

गुरुवार की कार्रवाई मनपा के अतिक्रमण नियंत्रण विभाग के नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के नेतृत्व में की गई। कन्नूलाल बाबूलाल के स्वामित्व वाली दो मंजिला इमारत लंबे समय से खाली पड़ी थी और अत्यंत जर्जर हो चुकी थी। व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहने के बीच मात्र 25 मिनट में पूरी इमारत को सुरक्षित ढंग से ध्वस्त कर दिया गया।

अभी चलता रहेगा अतिक्रमण अभियान

इसी दौरान फूल बाजार स्थित गुलबहार फ्लावर सेंटर में जब्बार हुसैन फिदा अली कमरुद्दीन तथा किरायेदार अमदतुल्ला हाजी इनायतुल्ला की जर्जर फूल एवं सूटकेस की दो दुकानों को भी हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान जोन-1 की सहायक आयुक्त लता पुजारी, अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सुरडकर, भवन निरीक्षक रविंद्र देसाई, छत्रपति संभाजीनगर मनपा कर्मचारी तथा नागरिक मित्र दल के सदस्य मौजूद रहे। संतोष वाहुले ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में शेष खतरनाक भवनों पर भी चरणबद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...