छत्रपति संभाजीनगर में MIM में बगावत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में MIM में बगावत, आधिकारिक उम्मीदवार पर हमला

MIM Candidate Attacked: छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम चुनाव से पहले MIM पार्टी में आंतरिक कलह खुलकर सामने आई, जहां वार्ड 12 के आधिकारिक उम्मीदवार की रैली पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के भीतर मची उथल-पुथल अब सड़कों पर खुलकर सामने आ गई है। नगर निगम चुनाव के लिए AIMIM द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची को लेकर पार्टी में भारी असंतोष देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम वार्ड नंबर 12 से घोषित आधिकारिक उम्मीदवार की रैली पर पार्टी के ही एक नाराज़ गुट के समर्थकों ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खुशी के जुलूस में पड़ी ‘रुकावट’

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने दो दिन पहले नगर निगम चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस सूची में कई दावेदारों के नाम कटने से पार्टी के भीतर नाराजगी फैल गई थी। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वार्ड नंबर 12 के आधिकारिक उम्मीदवार किराडपुरा इलाके से विजय रैली निकाल रहे थे। जैसे ही रैली राम मंदिर रोड पहुंची, एक पूर्व पार्षद के समर्थक वहां पहुंचे और रैली को रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उम्मीदवार की पिटाई, दी खुली धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नारेबाजी के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साए समर्थकों ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और आधिकारिक उम्मीदवार के साथ मारपीट की। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि पार्टी ने इस उम्मीदवारी पर दोबारा विचार नहीं किया, तो किराडपुरा इलाके से AIMIM का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। हालात बिगड़ते देख उम्मीदवार को अपने समर्थकों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा।

पुलिस का समय पर हस्तक्षेप

घटना की सूचना मिलते ही जिंसी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की मौजूदगी से तनाव कम हुआ, लेकिन देर रात तक इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। चुनाव से ठीक पहले अपनी ही पार्टी में हुई इस बगावत ने AIMIM नेतृत्व के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज