Chhatrapati Sambhajinagar Agriculture Market ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में मक्का खरीद ठप, MSP पर खरीद धीमी, कांग्रेस सांसद ने उठाया मुद्दा; किसानों में बढ़ा आक्रोश

Sambhajinagar MSP Farmers Issue: संभाजीनगर जिले में मक्का खरीद प्रक्रिया धीमी होने से किसान समर्थन मूल्य के इंतजार में हैं। 72 लाख क्विंटल उत्पादन के मुकाबले अब तक केवल 21,729 क्विंटल खरीद हुई है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Agriculture Market: छत्रपति संभाजीनगर जिले में मक्का खरीद प्रक्रिया ठप होने से हजारों किसान समर्थन मूल्य की प्रतीक्षा में हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद डॉ. कल्याण काले ने जिलाधिकारी दिलीप स्वामी से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप और ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस वर्ष जिले में लगभग 2,63,000 हेक्टेयर में मक्का की बुआई हुई है। औसत 27.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के अनुमान से कुल उत्पादन 72,32,500 क्विंटल तक पहुंचने की संभावना है।

इसके मुकाबले अब तक प्राप्त खरीद लक्ष्य केवल 34,000 क्विंटल है। वास्तविक खरीद मात्र 21,729 क्विंटल हुई है, जो कुल उत्पादन का बहुत छोटा हिस्सा है। मक्का बेचने के लिए पंजीकृत 9,634 किसानों में से सिर्फ 729 किसानों की उपज खरीदी गई है। जिले में केवल 24 खरीद केंद्र चालू हैं। कई केंद्रों पर किसानों के ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।

समर्थन मूल्य और बाजार भाव में बड़ा अंतर

सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके विपरीत निजी व्यापारी 1,600 से 1,700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर रहे है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 600 से 700 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सांसद डॉ. कल्याण काले ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में प्रमुख मांगे की इनमें मक्का खरीद प्रक्रिया तत्काल और निरंतर शुरू की जाए। जिले के उत्पादन के अनुसार खरीद लक्ष्य में पर्याप्त वृद्धि की जाए अतिरिक्त खरीद केंद्र खोले जाएं।

निजी व्यापारियों द्वारा कम दर पर खरीद पर कड़ा नियंत्रण रखा जाए। समर्थन मूल्य का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन देते समय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर सहित कई पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे और प्रशासन से संवेदनशील रुख अपनाने की मांग की।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं