Sambhajinagar GS Srikant Commissioner Interaction ( सोर्स : शोसल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में अनोखी पहल, 'मैं आयुक्त बनूंगा' पहल के तहत छात्रों ने आयुक्त जी. श्रीकांत से किया संवाद

Sambhajinagar Municipal Initiative: संभाजीनगर आयुक्त जी. श्रीकांत की ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत पडेगांव स्कूल के छात्रों ने आयुक्त निवास पर उनसे मुलाकात कर खेल व प्रेरणादायी संवाद का अनुभव लिया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar GS Srikant Commissioner Interaction: छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत की पहल 'मैं आयुक्त बनूंगा' के अंतर्गत मनपा को किसी एक स्कूल के छात्रों के साथ प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया जाता है।

इसी पहल के तहत मनपा स्कूल पडेगांव के छात्रों ने आयुक्त के 'जलश्री' निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात की। गर्मी के मौसम को देखते हुए वे सुबह नौ बजे ही मैदान में पहुंच गए, उन्होंने खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल व फुटबॉल जैसे खेलों का आनंद लिया।

रस्साकशी व खो-खो में छात्राओं की टीम विजयी रही। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। क्रीड़ा महोत्सव के कारण छात्रों के खेल कौशल में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।

सभी ने एक साथ प्रकृति भोज का आनंद लिया, इसके बाद आयुक्त के साथ प्रेरणादायी संवाद का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ छात्रों ने आयुक्त का फोटो भेंट किया, जबकि खुशी नामक छात्रा ने अपने हाथों से बनाया हुआ मोबाइल का मॉडल उन्हें भेंट किया, जिसे आयुक्त ने काफी पसंद किया।

इस दौरान आयुक्त जी. श्रीकांत ने छात्रों से कहा कि आयुक्त बनने के लिए कड़ी मेहनत व निरंतर अध्ययन आवश्यक है, यदि मन लगाकर पढ़ाई करें व लक्ष्य निर्धारित करें, तो वे भी आगे चलकर बड़े अधिकारी बन सकते हैं।

छात्रों का मार्गदर्शन

उनके यह कहते ही आकांक्षा व खुशी नामक छात्राओं ने कहा कि वे भी आयुक्त बनना चाहती हैं। इस संवाद से छात्रों के मन में आईएएस बनने का सपना और मजबूत होता दिखाई दिया, इस मौके पर छात्राओं ने मराठी गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कुछ छात्राओं ने आयुक्त के कार्यों पर पंक्तिया भी सुनाई।

युवराज नामक एक छोटे छात्र ने संत ज्ञानेश्वर महाराज का हरिपाठ सुनाकन सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर शहर अभियंता एवी देशमुख समेत मुख्याध्यापक प्रल्हाद नागरे, शिक्षक विनोद चटणे सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे, यह कार्यक्रम उप आयुक्त एवं शिक्षा विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे तथा नियंत्रण अधिकारी गणेश दांडगे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले ने आयोजित किया।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर