Sambhajinagar Mahavitran Action ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

महावितरण की सख्त कार्रवाई: बकाया बिल के बाद अवैध बिजली कनेक्शन, संभाजीनगर में 14 उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज

Sambhajinagar Illegal Power Connection: संभाजीनगर में बकाया बिजली बिल के कारण काटे गए कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ने पर महावितरण ने 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Mahavitran Action: छत्रपति संभाजीनगर बिजली बिल बकाया होने के कारण काटी गई बिजली आपूर्ति को अवैध रूप से पुनः जोड़ने के मामले में शहर के 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ महावितरण द्वारा पुलिस में बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले भी इसी प्रकार की कार्रवाई में 8 उपभोक्ताओं पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महावितरण की इस सख्त कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

चिकलठाणा क्षेत्र के बकाल गली निवासी निवृत्ती बंडू बकाल, हनुमान चौक के कचरू भिषण क्षीरसागर, शेख युसुफ शेख हुसेन, अहमद हुसेन मोहम्मद युसुफ, किसन चुन्नीलाल फुलमाली, महमूद बाबू शेख, चौधरी कॉलोनी के छगन विश्वनाथ गायकवाड़, किशोर सूर्यभान चौधरी, योगिता राजू गुंगार्डे, सावित्रीनगर की सुनीता बालू गारगोडे, उमेश राय रामेकबल राय, ज्योति दिलीप लोखंडे, गीताबाई रामजी खरात तथा सिडको एन-2 देवगिरी कॉलोनी के अविनाश दिलीप बनकर शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कुछ दिन पहले बकाया बिल के कारण अस्थायी रूप से काटी गई थी।

महावितरण की तरफ से विशेष टीमें की गई गठित

महावितरण के सहायक अभियंता ज्ञानीया राठोड और उनकी टीम जब जांच के लिए पहुंची, तो पाया गया कि संबंधित उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति को अवैध रूप से पुनः जोड़ लिया है।

भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत यह दंडनीय अपराध है। सहायक अभियंता राठोड की शिकायत पर सिडको पुलिस थाने में मंगलवार देर रात सभी 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, महावितरण ने बकाया बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।

ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काटी जा रही है और इसकी नियमित जांच भी की जा रहीं है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

यदि कोई उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली जोड़ते हुए पाया गया, तो स्रौधे पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा, महावितरण ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से बिजली जोड़ना जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

इसलिए कोई भी व्यक्ति इस तरह का कृत्य न करें, साथ ही जिन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है, उन्हें पड़ोसी भी अवैध रूप से बिजली न दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह जानकारी महावितरण के छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के मुख्य अभियंता पवनकुमार काब्रेट ने दी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज