प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में प्रचार अनुमतियों के लिए ‘एक खिड़की’ व्यवस्था सफल; 238 आवेदन प्राप्त

Single Window Permission: संभाजीनगर में मनपा चुनाव प्रचार को आसान बनाने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक खिड़की प्रणाली लागू की गई है। अब तक 143 उम्मीदवारों को अनुमति दी जा चुकी है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Campaign Approval: छत्रपति संभाजीनगर आगामी चुनावों के लिए प्रचार व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके, इसके उद्देश्य से स्मार्ट सिटी कार्यालय में शुरू की गई एक खिड़की प्रणाली के माध्यम से अब तक 143 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार की प्रचार अनुमतियां प्रदान की गई हैं।

इस सुविधा को उम्मीदवारों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 238 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 94 आवेदन लंबित हैं।

महानगरपालिका चुनाव के दौरान प्रचार के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमतियों की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जोन कार्यालय के साथ-साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक खिड़की व्यवस्था लागू की गई है।

इसके माध्यम से उम्मीदवारों को हेलीकॉप्टर, एयर बैलून, वीडियो वैन, लाउडस्पीकर, कॉर्नर सभा, सार्वजनिक सभा, अस्थायी प्रचार कार्यालय, जुलूस और पदयात्रा सहित कई गतिविधियों के लिए अनुमति दी जा रही है।

सभागृहों व मैदानों में सभाएं की जाएंगी आयोजित

इसके अलावा निजी मंगल कार्यालयों, सभागृहों और मैदानों में सभाएं आयोजित करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, साइकिल और ऑटो रिक्शा के जरिए प्रचार, साथ ही बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और डिजिटल बोर्ड लगाने की भी अनुमति दी जा रही है।

कुल 12 प्रकार की प्रचार अनुमतियां इस एक खिड़की प्रणाली के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। इसी दौरान जीन कार्यालयों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में प्रवार अनुमतिया मंजूर की गई है।

चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालय क्रमांक 1 से 194 में से 193, कार्यालय क्रमांक 2 से 6 में से 4, कार्यालय क्रमांक 4 से 29 में से 4, कार्यालय क्रमांक 5 से 143 में से 69, कार्यालय क्रमांक 6 से 18 में से 10, कार्यालय क्रमांक 8 से 74 में से 73, जबकि कार्यालय क्रमांक 9 से 56 में से 21 प्रचार अनुमतियां जारी की गई है।

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया