आयुक्त अमोल येडगे (सोर्स: फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पड़ेगी भारी! जनगणना ड्यूटी से बचने वाले शिक्षकों पर दर्ज होगा आपराधिक मामला

Action against Teachers: संभाजीनगर में जनगणना कार्य से बचने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर दर्ज होगा आपराधिक मामला। आयुक्त अमोल येडगे ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर निलंबन और वेतन कटौती के आदेश दिये।

गोरक्ष पोफली

Chhatrapati Sambhajinagar Census Duty: देशभर में चल रही जनगणना प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि जनगणना कार्य से बचने वालों पर सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। सोमवार, 11 मई को सुबह आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि जनगणना ड्यूटी के आदेश मिलने के बावजूद कुछ शिक्षक कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रशासन ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है।

मनपा आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिन शिक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होकर निर्धारित रिपोर्ट समय पर जमा करनी होगी। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनगणना कार्य के आदेश मिलने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार सूचना देने के बाद भी जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई

महानगरपालिका विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, जो आदेश मिलने के बाद भी कार्य पर उपस्थित नहीं होंगे। शिक्षा विभाग को भी तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों के वेतन में कटौती के निर्देश

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के जिन कर्मचारियों ने अब तक स्व गणना प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है, उनकी जानकारी एकत्र कर वेतन से कटौती करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया पर विशेष नजर रखेगा।

तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को बिना देरी किए जनगणना कार्य में शामिल होने तथा समय पर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में