हादसे का सीसीटीवी फुटेज (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कार का कहर, 6 लोगों को उड़ाया, 2 की मौत

छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 70 वर्षीय एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य घायल हो गए।

आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिडको क्षेत्र में 'काला गणपति' मंदिर के पास शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 6 को कूचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग व एक अन्य की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सवा 9 बजे सिडको क्षेत्र में 'काला गणपति' मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से 2 की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुनाजी शेवाले के रूप में हुई है। शेवाले मंदिर में चौकीदारी का काम करते थे।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों में खौफ का माहौल है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला समेत दो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 65 और 60 वर्षीय दो अन्य का चिकलथाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार 

हादसे के बाद कार चालक प्रकाश मागर (30) दुर्घटनास्थल से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं आगे की जांच जारी है। छत्रपति संभाजीनगर की ‘सोनम’ का भयानक कारनामा, मामा से अनैतिक संबंध, पति की हत्या

कैसे हुआ हादसा

तेज रफ्तार कार के कहर के बाद से श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। श्रद्धालु काला गणपति मंदिर जा रहे थे। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते वक्त श्रद्धालु इस हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीढ़ियां चढ़ गई। इसमें श्रद्धालु कुचले गए।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी