Sambhajinagar House Theft Case( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में चोरी गिरोह का भंडाफोड़, सेंधमारी केस में पुलिस को सफलता, 1.58 लाख का सामान जब्त

Sambhajinagar Burglary Gang: संभाजीनगर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.58 लाख का माल बरामद किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar House Theft Case: छत्रपति संभाजीनगर रात के समय बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ग्रामीण पुलिस अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो सेंधमारियों का खुलासा करते हुए आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 58 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 व 15 मार्च की रात देवगांव रंगारी क्षेत्र में दो घरों में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में संजय सालवे ने 16 मार्च को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ गांव गए थे इस दौरान घर से एलसीडी टीवी चोरी हो गई थी। पास ही रहने वाले मिलिंद गायकवाड़ के घर में भी इसी प्रकार की घटना सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

टीम ने लगातार 24 दिनों तक इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संभावित मागों की जांच की व करीब 34 संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही गुप्त मुखबिर भी सक्रिय किए गए।

गंगापुर-भेंडाला मार्ग पर की गई कार्रवाई

पुलिस ने गंगापुर-भेडाला मार्ग पर जाल बिछाकर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोका, पीछे बैठा आरोपी अंधेरे में फरार हो गया, रामेश्वर भोसले को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने उसके पास से टीवी, सोने के गहनें व चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (एमएच-16 सीएन 1479) सहित कुल 1 लाख 58 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है व उनसे शेष चोरी का सामान बरामद किए जाने की संभावना है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें