प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मेयर चुनाव: संभाजीनगर में सियासी पलटवार, बीजेपी-शिंदे सेना फिर साथ

Sambhajinagar Mayor Election: संभाजीनगर महानगर पालिका में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव से पहले BJP व शिंदे सेना में फिर गठबंधन हो गया। मेयर पद के लिए समीर राजूरकर और डिप्टी मेयर के लिए राजेंद्र जंजाल घोषित।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनाव से पूर्व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिंदे सेना के बीच युति टूट गई थी दोनों दलों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था हालांकि, आगामी मंगलवार को होने वाले शहर के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन भाजपा और शिंदे सेना के बीच पुनः गठबंधन हो गया है गठबंधन के बाद भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए समर्थ नगर के नगरसेवक समीर राजूरकर तथा शिंदे सेना की ओर से डिप्टी मेयर पद के लिए राजेंद्र जंजाल के नाम की घोषणा की गई।

यह घोषणा भाजपा के विभागीय कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा व शिंदे सेना के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई राज्य के ओबीसी विकास मंत्री एवं औरंगाबाद पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल सावे ने जानकारी दी कि भाजपा आलाकमान ने मेयर पद के लिए समीर राजूरकर के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, चुनाव के बाद शिंदे सेना के साथ गठबंधन तय हुआ, जिसमें डिप्टी मेयर पद के लिए राजेन्द्र जंजाल को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

शहर के विकास के लिए आए एक साथ

अतुल सावे ने कहा कि महानगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा और शिंदे सेना के बीच गठबंधन नहीं था। दोनों दलों ने हिंदुत्व के मुद्दे पर अलग अलग चुनाव लड़ा। इसके बावजूद चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप नहीं किए गए और सकारात्मक माहौल में चुनाव संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से चल रहे है। इसी क्रम में छत्रपति संभाजीनगर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों दलों ने एक साथ आने का निर्णय लिया है।

अनुभवी नेतृत्व से शहर को मिलेगी गति

अतुल सावे ने विश्वास जताया कि घोषित उम्मीदवार शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि समीर राजूरकर महानगर पालिका के अनुभवी नगरसेवक है, जबकि राजेन्द्र जंजाल को भी मनपा के प्रशासनिक कार्यों का अचत्र अनुभव है यह जोडी शहर के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी शिदे सेना की ओर से घोषित उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा पर साचे ने स्पष्ट किया कि शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता विलास पारकर ख्यं संभाजीनगर पहुंचे हैं उन्होंने अधिकृत पत्र सौंपते हुए डिप्टी मेयर पद के लिए राजेंद्र जंजाल के नाम को अंतिम रूप दिया है।

भाजपा और शिवसेना के कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता के पश्चात भाजपा और शिंदे सेना के पदाधिकारियों ने महानगर पालिका पहुंचकर मेयर पद के लिए समीर राजूरकर और डिप्टी मेयर पद के लिए राजेंद्र जंजाल का नामांकन पत्र दाखिल किया इस अवसर पर अतुल सावे के साथ साराद डॉ। भागवत कराड, विधायक संजय केणेकर, विधायक प्रदीप जैसवाल, शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता विलास पारकर, बसवराज मंगरुले, अनिल मकरिए, भाजपा गुट नेता गोविंद केंद्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा और शिंदे सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

महायुति में विवाद नहीं, विकास ही लक्ष्य : शितोले

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष किशोर शित्तीले ने कहा कि टिकट वितरण के समय से ही यह स्पष्ट या कि मनपा चुनाव भाजपा और शिंदे सेना के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला है। चुनाव के बाद गठबंधन करने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए लगातार कार्य किया जाएगा डिप्टी मेयर चुनाव के लिए मुंबई से आए शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता बिलास पारकर ने कहा कि महायुत्ति में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है, जबकि शिंदे सेना छोटे भाई के उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और विकास की राजनीति ही दोनों दलों का साझा एजेंडा है और महायुति में किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें