प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

28 जनवरी से शुरू होगा 11वां अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव; 5 दिन, 70 फिल्में

International Film Festival: छत्रपति संभाजीनगर में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक 11वां अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित होगा। पांच दिनों में देश-विदेश की 70 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Ajanta Ellora Film Festival: छत्रपति संभाजीनगर 11वां अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रोजोन मॉल स्थित आईनॉक्स थिएटर में होने जा रहा है, पांच दिवसीय महोत्सव में भारतीय भाषाओं की 9 फिल्मों संग देश-विदेश की कुल 70 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी जिनमें से 3 फिल्में ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

एमजीएम क्षेत्र स्थित रुक्मिणी सभागार में 28 जनवरी की शाम 6 बजे ऑस्कर नामांकन प्राप्त ऑलिवर लाक्से निर्देशित स्पेनिश फ्रेंच फिल्म 'सिरत' के प्रदर्शन से महोत्सव की शुरुआत होने की जानकारी महोत्सव के निर्देशक सुनील सुकथनकर व चंद्रकांत कुलकर्णी ने दी।

संयोजन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर कागलीवाल, निमंत्रक नीलेश राऊत, ज्ञानेश झोटिंग, डॉ. शिव कदम, डॉ. रेखा शेलके व श्वेता कागलीवाल भी मौजूदगी संवाददाता सम्मेलन में सुकथनकर व कुलकर्णी ने कहा कि उ‌द्घाटन में निर्देशक आशुतोष गोवारीकर व ऑस्कर पुरस्कार विजेता रसूल पुक्कुट्टी की विशेष उपस्थिति रहेगी।

साथ ही एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मकदूम, महाराष्ट्र फिल्म विकास महामंडल की प्रबंध निदेशक स्वाति म्हसे, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, संयोजन समिति के अध्यक्ष कागलीवाल, एमजीएम विवि के कुलाधिपति अंकुशराव कदम, एमजीएम के उपाध्यक्ष डॉ. पीएम जाधव, कुलपति डॉ. विलास सपकाल कमल सोनी भी उपस्थित रहेंगे।

29 जनवरी की दोपहर 12 बजे होंगा संवाद

29 जनवरी की दोपहर 12 बजे फिल्म 'मंजूमल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम से संवाद। 29 जनवरी की शाम 6 बजे 'मराठी फिल्मों का बदलता चेहरा' विषय पर परिसंवाद। 30 जनवरी की शाम 6 बजे अभिनेता दिलीप प्रभावलकर के साथ विशेष संवाद। 31 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे 'फिल्म संहिता से प्रदर्शन तक' विषय पर परिसंवाद। 31 जनवरी की शाम 6 बजे भारतीय सिनेमा प्रतियोगिता वर्ग के निर्देशकों के साथ चर्चा 1 फरवरी की दोपहर 12 बजे 'इंडिया फोकस' विभाग के निर्देशकों से संवाद, 1 फरवरी की दोपहर 12 बजे निमर्माता-निर्देशक आनंद राय का मास्टरक्लास।

राष्ट्रीय स्तरीय जूरी के सदस्य देखेंगे फिल्में

आयोजकों ने कहा कि पाच राष्ट्रीय स्तर के जूरी सदस्य दर्शकों के साथ फिल्मे देखेंगे इनमें अध्यक्ष फुकुट्टी, वरिष्ठ निर्देशक अनिरुद्ध चौधरी, संपादक आरती बजाज, छायाकार राफे मेहमूद व पटकथा लेखिका उमर्मी जुवेकर शामिल है।

सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म को सुवर्ण कैलास पुरस्कार व एक लाख रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे, सर्वश्रेष्ठ पटकथा व सर्वश्रेष्ठ कलाकार (अभिनेता/अभिनेत्री) जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

श्रेष्ठ फिल्म को दिया जाएगा 25 हजार का पुरस्कार

संगठन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समीक्षक FIPRESCI की ओर से युवा निर्देशकों की पहली या दूसरी फिल्मों का विशेष मुल्याकन किया जाएगा। जूरी अध्यक्ष डॉ. सीएस वेंकटेश्वरन व डॉ. मीनाक्षी दत्ता व एमएम वेट्टिकाड सदस्य होंगे, मराठवाड़ा के फिल्मकारों के लिए शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता भी होगी, श्रेष्ठ फिल्म को 25,000 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा, समापन 1 फरवरी को निर्देशक व निर्माता आनंद एल राय व ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर पुक्कुट्टी की प्रमुख उपस्थिति में होगा। पुरस्कार वितरण के बाद ईरानी निर्देशक जफर पनाही निर्देशित फारसी फिल्म 'इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेट' प्रदर्शित की जाएगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन