छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा का मास्टरप्लान, 10 सालों में खर्च करेगी 720 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसको लेकर अब छत्रपति संभाजी नगर महानगरपालिका ने भी तैयारियां तेज कर ली है। इस मनपा 10 सालों में 720 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए मनपा एजेंसी नियुक्त करेगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। हाल ही में प्रस्तुतिकरण देने वाली तीन एजेंसियों में दो गुजरात व एक मुंबई की थीं।

वित्तीय बोलियों की जांच के बाद योग्य कंपनी को सितंबर के अंत तक कार्यादेश दिया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान में शीर्ष दस में रहने के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा व मनपा इस पर 10 वर्षों में 720 करोड़ रुपए खर्च करेगी। शहर में कचरा संग्रहण के लिए नियुक्त रेड्डी कंपनी का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त होगा।

नई एजेंसी नियुक्त करने के लिए निविदा प्रक्रिया लागू की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान में शीर्ष शहरों में काम कर चुकी एजेंसियों को वरीयता दी जा रही है। मनपा आयुक्त जी श्रीकांत शहर को इंदौर की तरह देश में नंबर वन बनाने के लिए प्रयासरत हैं। तीन कंपनियों, वडोदरा, गुजरात की ओम स्वच्छता, मैसूर की जिगर ट्रांसपोर्ट व मुंबई की वेस्टर्न इमेजरी ने निविदा जमा की है। मनपा रेड्डी कंपनी को हर माह 3 से 3।50 करोड़ रुपएबिल देती है। अब नई कंपनी के शहर की सफाई की गांरटी लेने के बाद हर महीने 6 करोड़ रुपए का भगतान किया जा सकता है।

बंद घंटागाड़ियों को दी जाएगी प्राथमिकता

वर्तमान में घंटागाड़ियां खुली होने से सड़कों पर कचरा बिखरता है। नई निविदा के अनुसार, वाहन पूरी तरह से पूरी तरह ढ़के होंगे। इन घंटागाड़ियों में तीन कंपार्टमेंट होंगे। गीले, सूखे व घरेलू चिकित्सा - अपशिष्ट के लिए अलग-अलग डिब्बे होंगे।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक