छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव 2025 से पहले हुआ बवाल, प्रभाग संरचना को लेकर विपक्ष उठा रहा सवाल

छत्रपति संभाजी नगर में जल्द ही मनपा चुनाव होने वाला है। लेकिन इस चुनाव से पहले विपक्ष ने प्रभाग संरचना को लेकर सरकार को घेर लिया है। मंगलवार को 150 लोगों ने चुनाव विभाग में शिकायत दर्ज की।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव के लिए तैयार की गई प्रभाग रचना प्रारूप पर अब आपत्तियों की बरसात होने लगी है। 29 अगस्त तक इस योजना पर 39 आपत्तियां दर्ज की गई थी। सोमवार को सरकारी अवकाश को छोड़कर मंगलवार को 150 लोगों ने मनपा के चुनाव विभाग में आपत्तियां दर्ज कराई, जिससे एक ही दिन में यह संख्या बढ़कर 389 हो गई।

अंतिम 2 दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। उधर, कांग्रेस ने भी प्रभाग रचना के प्रारुप पर आपत्ति जताते हुए मनपा के चुनाव विभाग को चेताया कि उनकी मांग को गंभीरता से ले, वरना न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। राज्य सरकार और चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेशों के बाद मनपा प्रशासन ने प्रभाग रचना का प्रारूप तैयार किया।

सरकार और आयोग द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद मनपा ने 22 अगस्त की मध्यरात्रि में अपनी वेबसाइट पर प्रारूप योजना प्रकाशित की। इसके बाद 23 अगस्त को नागरिकों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के लिए इस प्रभाग रचना को प्रकाशित किया गया। इसमें सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर, आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है।

शहर कांग्रेस कमेटी ने दर्ज कराई शिकायतें

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष शेख यूसुफ ने एक आपत्ति दर्ज कराई है, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव 2025 के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा तैयार प्रस्तावित वार्ड विशेषताओं पर विभिन्न आपत्तियां उठाई गई है। इन मुद्दों में वार्डों की गलत संरचना, सीमा पार वाडों का गठन, जनसंख्या के अनुसार वाडों की वृद्धि आदि शामिल हैं। शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ ने कहा कि यदि उक्त वार्ड संरचना को रद्द नहीं किया गया तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा