सफाई अभियान (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में सफाई की मिसाल! छावनी और मनपा कर्मचारियों ने मिलकर बदली तस्वीर

छत्रपति संभाजी नगर के छावनी क्षेत्र से लेकर सुभाष पेठ तक एक विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके अंतर्गत छावनी मंडल और मनपा के सभी कर्मचारियों ने मेहनत करके लगभग 6 टन का कचरा इकट्ठा किया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'पर्यावरण सुरक्षा' की दिशा में एक नई मिसाल पेश करते हुए, छावनी परिषद की सीईओ आकांक्षा तिवारी और मनपा के उपायुक्त (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) नंदकिशोर भोंबे के मार्गदर्शन में एक सफाई मुहिम चलाई गई।

यह विशेष अभियान छावनी क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी से लेकर सुभाष पेठ तक चलाया गया। छावनी मंडल और मनपा के सभी कर्मचारियों ने मिलकर घंटों की मेहनत के बाद लगभग 6 टन कचरा एकत्रित कर उसका निपटान किया। इस अभियान को पूरे शहर के लिए एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

इस दौरान, नागरिकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 5 के सुभाष पेठ क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि साफ़- सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है, बल्कि समाज का स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होता है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने की अपील

अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर का कचरा इधर-उधर न फेंकें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक इस प्रयास में सहयोग दिया और प्रशासन की सराहना की। नागरिकों का कहना था कि यदि ऐसे अभियान नियमित रूप से होते रहे, तो यह शहर बहुत जल्द ही एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित शहर के रूप में पहचान बनाएगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान