छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar MNC का बड़ा फैसला, 200 करोड़ की सोलर परियोजना से हर महीने 5 करोड़ की बचत!

Sambhaji Nagar MNC ने अपने खजाने पर पड़ने वाले बिजली के बोझ को कम करने के लिए एक आवश्यक कदम उठाया है। MNC Administration ने 50 मेगावॉट कैपेसिटी का Solar Energy Project स्थापित करने का फैसला लिया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका (मनपा) ने अपने खजाने पर पड़ रहे बिजली बिलों के भारी बोझ को कम करने और हरित ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

मनपा प्रशासन ने 50 मेगावॉट क्षमता की एक विशाल सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए 400 एकड़ जमीन छत्रपति संभाजीनगर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएसएमआरडीए) से लीज पर ली जाएगी।

करोड़ों के खर्च से मिलेगी राहत

छत्रपति संभाजीनगर मनपा वर्तमान में जलापूर्ति योजनाओं, स्कूलों, अस्पतालों और प्रशासनिक भवनों सहित अन्य सुविधाओं के लिए हर महीने 5 करोड़ रुपए से अधिक बिजली बिल पर खर्च करती है। नई जलापूर्ति योजना जल्द ही लागू होने वाली है, जिसके पहले चरण में 200 एमएलडी पानी पंप करने पर बिजली का खर्च कई करोड़ रुपए तक बढ़ जाएगा।

योजनाओं के तहत लिया जाएगा लोन

परियोजना की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए होगी। अधिकारियों को इस फंड को जुटाने के लिए सरकार को एक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है, मनपा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण (लोन) ब्लेने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह एक एकमुश्त बड़ा खर्च होगा, लेकिन इसके परिणामस्वरूप भविष्य में बिजली चिलों पर होने वाले करोड़ों रुपए के मासिक खर्च की बचत होगी, जिससे मनपा के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह पहल मनपा को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी