छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला, सोशल मीडिया दबाव में पुलिस हरकत में

Crime News: भीमनगर में व्यापारी मनोज लोखंडे पर चायनीज सेंटर मालिक और साथियों ने दुकान में घुसकर कातिलाना हमला कर 10,000 रुपए लूटे। पुलिस की अनदेखी के बाद वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज हुई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News In Hindi: भीमनगर-भावसिंहपुरा परिसर क्षेत्र में एक व्यापारी पर मामूली बात को लेकर चायनीज सेंटर के मालिक व 5 उसके सहयोगियों ने कातिलाना हमला करने के बाद 10,000 रुपए की नकदी छीन ली व फरार हो गए।

शिकायत करने व्यापारी के थाने में जाने पर पुलिस ने अनदेखी की। इस बीच, थाने से ही व्यापारी का वीडियो व फोटो फेसबुक पर वायरल होने के बाद छावनी पुलिस ने 5 हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फरियादी मनोज लोखंडे की श्री संतोष ट्रेडर्स दुकान के सामने रोड पर चायनीज सेंटर का कचरा व मांस का रक्तमिश्रित पानी फेंके जाने से उन्होंने कई बार विरोध दर्शाया था।

दुकान में घुसकर जानलेवा हमला

इसी क्रोध के चलते चायनीज सेंटर का मालिक राहूल बस्ते, उसका सहयोगी आकाश दोंदे व अन्य 4 अजनबी लोगों ने बुधवार, 26 नवंबर की सुबह दुकान में घुसकर लोखंडे पर कातिलाना हमला कर दिया, राहुल पर गला दबाने व आकाश दीदे पर लकड़े के डंडे से चेहरे पर हमला करने व अन्य लोगों ने लात घूंसों से हमला करने का आरोप है।

घटना में लोखंडे लहूलुहान हो गया व उनकी 10,000 रुपए की नकदी भी उड़ा ली गई, जब लोखंडे थाने में शिकायत करने गए, तो पुलिस ने अनदेखी की। इसक चलते लोखंडे ने थाने से ही फेसबुक पर वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर दबाव बढ़ने के बाद रात में पुलिस ने राहुल बस्ते आकाश दीदे व अन्य चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन