मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (फोटो.सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए विशेष दल का गठन, ऑनलाइन शपथ पत्र और पोस्टर लगाना अनिवार्य

Sambhajinagar BAMU University: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में रैगिंग निरोधक और छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन। छात्रों व अभिभावकों के लिए ऑनलाइन शपथ पत्र देना अनिवार्य।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar BAMU University Anti Ragging Committee: छत्रपति संभाजीनगर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों तथा संबद्ध महाविद्यालयों में रैगिंग निरोधक समिति और शिकायत निवारण समिति का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में स्थानीय डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए समिति और विशेष दल का गठन किया गया है।

इस संबंध में छात्र विकास मंडल की ओर से कुलपति डॉ।. विजय फुलारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कुलपति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से रैगिंग विरोधी ऑनलाइन शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। सभी विभागों को इन शपथ पत्रों को रैगिंग निरोधक प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी विभागों और छात्रावासों में समिति तथा विशेष दल की जानकारी वाले सूचना पट्ट और रैगिंग विरोधी पोस्टर लगाने का निर्णय भी लिया गया।

विशेष रैगिंग निरोधक दल का गठन

प्रो. सुनील नरवडे की अध्यक्षता में रैगिंग निरोधक दल का गठन किया गया है। इसमें डॉ. सचिन भुसारी, डॉ. मदन सूर्यवंशी, डॉ. अश्विनी मोरे और डॉ. श्वेता पाटिल को सदस्य बनाया गया है। वहीं छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन भी किया गया है। डॉ. श्याम शिरसाट इसके अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश स्वाती ठक्कर चव्हाण लोकपाल तथा डॉ. कैलास अंभोरे सदस्य सचिव होंगे।

12 से 18 अगस्त तक मनाया जाएगा रैगिंग विरोधी सप्ताह

छत्रपति संभाजीनगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में अब तक रैगिंग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद विशेष दल नियमित और आकस्मिक निरीक्षण करेगा। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए रैगिंग को ना कहें, आनंदमय परिसर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रैगिंग विरोधी सप्ताह मनाया जाएगा और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी छात्र विकास मंडल के निदेशक डॉ। कैलास अंभोरे ने दी।

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ