जन आक्रोश मार्चे में शामिल वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता (सोर्स: एक्स@VBAforIndia) 
औरंगाबाद

RSS पर बैन लगाने की मांग, छत्रपति संभाजीनगर में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता

Chhatrapati Sambhajinagar: सुजात आंबेडकर की अगुवाई में वंचित बहुजन आघाड़ी ने छत्रपति संभाजीनगर में आरएसएस कार्यालय तक जन आक्रोश मोर्चा निकाला। संगठन पर पाबंदी और दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की।

आकाश मसने

Vanchit Bahujan Aghadi Protest: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पाबंदी लगाने व जिन कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह रद्द करने की मांग को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी ने छत्रपति संभाजीनगर के आरएसएस कार्यालय पर जन आक्रोश मोर्चा निकाला। आंबेडकरी युवा नेता सुजात आंबेडकर की अगुवाई में क्रांति चौराहे से भाग्य नगर स्थित आरएसएस कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया।

छत्रपति संभाजीनगर के इतिहास में आरएसएस कार्यालय पर मोर्चा निकलने का यह पहला अवसर माना जा रहा है। भारत का संविधान, तिरंगा व महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट एक्ट की प्रत देने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया, मगर कार्यालय के बंद होने से पुलिस उपायुक्त ने वह स्वीकारा।

वंचित बहुजन आघाड़ी ने निकाला जन आक्रोश मोर्चा

वंचित बहुजन आघाड़ी ने आरएसएस कार्यालय पर शुक्रवार को जन आक्रोश मोर्चा निकालने की चेतावनी देने के बाद पुलिस प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसे दरकिनार कर वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के बेटे सुजात आंबेडकर की अगुवाई में सुबह 11 बजे मोर्चा निकाला गया।

जमकर नारेबाजी भी की

नारेबाजी करते हुए ये कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय की ओर रवाना हुए। मोर्चे के दौरान कड़ी पुलिस व विशेष दस्ते की तैनाती कर आरएसएस के कार्यालय के पहले भाग्यनगर में बैरिकेड् लगाए गए थे। भाग्य नगर में जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के सामने पुलिस ने मोर्चाकारियों को रोका व सुजात आंबेडकर ने संबोधित किया।

यही नहीं, जिला बैंक के सामने शाहिरी जलसे का भी आयोजन किया गया। वंचित के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चाकारियों को संबोधित कर आरएसएस की नीतियों व समाज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कड़ी निंदा की।

आंदोलन में अमित भुईगल, रूपचंद गाडेकर, अरुंधत्ति शिरसाठ, रामेश्वर तायडे, पंकज बनसोडे, योगेश बन, राहुल मकासरे, राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ ही जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए।

आरएसएस के पंजीयन पर सवाल

पिछले सप्ताह में शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय के सामने आरएसएस का पंजीयन जारी था। इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने पूछा कि महाविद्यालय में पंजीयन क्यों किया जा रहा है? इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने के बाद प्रकरण पुलिस तक पहुंचा व वबआ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति