प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में मेयर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, NCP (एसपी) से समिंदर सिंह ने खरीदा फॉर्म

Municipal Election: चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर में मेयर-डिप्टी मेयर चयन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। पहले दिन एक-एक नामांकन वितरित हुआ। 6 फरवरी शाम 6 बजे तक फॉर्म जमा होंगे।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Mayor Selection: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब मेयर और डिप्टी मेयर चयन की औपचारिक प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई है। नामांकन पत्र वितरण के पहले ही दिन दोनों पदों के लिए प्रत्येकी एक नामांकन पत्र वितरित किया गया है, यह जानकारी महानगरपालिका के नगर सचिव नंदकिशोर भोंबे ने दी।

मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन खरीदने वाले एकमात्र नगरसेवक समिंदर सिंह (नवीन) मनमोहन सिंह ओबेरॉय हैं। वे एनसीपी शरद पवार गुट से संबंधित हैं।

नगर सचिव कार्यालय से नामांकन पत्रों का वितरण जारी है। प्रशासन के अनुसार मेयर डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र शुक्रवार, 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक वितरित किए जाएंगे, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।

हाथ उठाकर मतदान पद्धति

सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद आगामी मंगलवार 10 फरवरी को सुबह 11 बजे मेयर और डिप्टी मेयर का चयन किया जाएगा, पहले नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा और अंत में हाथ उठाकर मतदान पद्धति से चयन किया जाएगा।

इस बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारियां महानगरपालिका प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। आम सभा के सभागार का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सभागृह में आधुनिक बैठक व्यवस्था के साथ ही चारों और बड़ी स्क्रीन भी स्थापित की गई है। अब केवल नवनिर्वाचित नगरसेवकों और पदा‌धिकारियों के आगमन की प्रतीक्षा है।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान