Chhatrapati Sambhajinagar Temperature Rise ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: गर्मी ने दिखाया तीखा रूप, तेज धूप से बेहाल शहर; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

Summer Alert Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में मार्च के मध्य में ही तेज गर्मी का असर, लगातार बढ़ते तापमान से लू का खतरा बढ़ा; दोपहर में सड़कों-बाजारों में सन्नाटा, लोगों की आवाजाही घटी।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Temperature Rise: छत्रपति संभाजीनगर शहर में मार्च माह के मध्य में ही गर्मी ने अपनों तीखा रूप दिखाना शुरू करें दिया है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे शहर में दिनभर तेज और चुभती धूप देखने को मिल रही है।

सुबह से ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर के समय हालात अत्यंत गंभीर हो जाते हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है।

बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कमी देखी जा रही है। दोपहर के समय कई इलाकों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।

दिनभर कड़ी धूप से जनजीवन प्रभावित

खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूर इस गर्मी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है अस्पतालों में अतिरिक्त बेड आरक्षित रखे गए हैं और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

अस्पतालों में विशेष बेड आरक्षित

डॉक्टरों के अनुसार लू के प्रमुख लक्षणों में तेज सिरदर्द, चक्कर आना, शरीर का तापमान बढ़ना, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना और सांस लेने में परेशानी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

पिछले 1 हफ्ते में धूप से बढ़ा पारा

अधिक मात्रा में पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही हल्के और सूती कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि तापमान में इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीव हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव माना जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह का तापमान इस प्रकार रहा

10 मार्च 37.8 डिग्री सेल्सियस ।

मार्च 37.7 डिग्री सेल्सियस ।

12 मार्च- 38.4 डिग्री सेल्सियस ।

13 मार्च - 38.8 डिग्री सेल्सियस ।

14 मार्च- 37.9 डिग्री सेल्सियस।

15 मार्च- 37.2 डिग्री सेल्सियस ।

मार्च 36.2 डिग्री सेल्सियस।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न