प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजी नगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते घूसखोर को रंगे हाथ पकड़ा

छत्रपति संभाजी नगर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां एसीबी ने एक हवलदार को घूस लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के दस्ते ने 31 अगस्त को जाल बिछाया।

अपूर्वा नायक

Chhtrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: अपराध फाइनल करने के लिए 10,000 रुपए की घूस लेने के बाद भी लालच कम नहीं हुआ। 10,000 रुपए की और मांग कर 5,000 रुपए की घूस स्वीकार किया।

जालना के भ्रष्टाचार निरोधक दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने के एक हवलदार को रंगेहाथ दबोच लिया। 31 अगस्त की दोपहर थाना परिसर में की गई कार्रवाई में हत्थे चढ़े आरोपी का नाम हैदर अब्दुल खलील शेख (54) है।

सिडको पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई एफआईआर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुंढे ने बी फाइनल करने के लिए 30,000 रुपए घूस की मांग की गई थी। समझौते के बाद 20,000 रुपए देने सहमति बनी। उसके अनुसार मुंढे के कहने पर 18 अगस्त को हवलदार हैदर शेख के पास 10,000 रुपए दिए। शेष 10,000 रुपए बाद में देने की सहमती बनी।

एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज की गई थी शिकायत

इस बीच, घूस देने की इच्छा नहीं होने से शिकायतकर्ता ने जालना भ्रष्टाचार निरोधक दल में शिकायत की। एसीबी के दस्ते ने 31 अगस्त को जाल बिछाकर उपनिरीक्षक मुंढे व हवलदार शेख से मुलाकात करने के लिए कहा। उपनिरीक्षक मुंढे ने घूस की मांग की, मगर हवलदार शेख ने समझौता करते हुए 5,000 रुपए देने की मांग की।

जांच दल में ये शामिल

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक माधुरी कांगणे, अपर अधीक्षक शशिकांत सिंगारे, उपाधीक्षक बीएस जाधवर के मार्गदर्शन में गजानन घायवट, गजेंद्र भूतेकर, मनोहर भूतेकर, गजानन कांबले, अशोक राऊत आदि ने की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज