आंबेडकर जयंती, डीजे प्रतिबंध( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर पुलिस का अलर्ट, आंबेडकर जयंती पर DJ पर सख्ती; नियम तोड़े तो होगा केस दर्ज

Sambhajinagar Ambedkar Jayanti 2026 DJ Ban: आंबेडकर जयंती पर संभाजीनगर पुलिस सख्त है। बिना अनुमति DJ, तय सीमा से अधिक आवाज या नियम तोड़ने पर सीधे आपराधिक मामला दर्ज होगा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Noise Pollution Rules: छत्रपति संभाजीनगर बाबासाहाब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में निकलने वाली शोभायात्राओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण और अवैध डीजे पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति डीजे चलाने, तय सीमा से अधिक आवाज करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। इसी के तहत लगभग 50 डीजे चालक और मालिकों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के निर्देश पर अपराध शाखा के उपायुक्त रत्नाकर नवले के मार्गदर्शन में शहर के 17 पुलिस थाना क्षेत्रों के डीजे चालक मालिकों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

14 अप्रैल को होने वाली आंबेडकर जयंती की शोभायात्राओं को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 चालक-मालिक उपस्थित रहे।

बैठक में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 तथा ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 की सभी धाराओं और नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज करने, रात के समय प्रतिबंधित अवधि में डीजे बजाने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीजे वाहनों पर विशेष नजर

पुलिस के अनुसार जयंती के दौरान अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले डीजे वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी, बिना अनुमति डीजे शहर में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए 11 अप्रैल से शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे सख्त नाकाबंदी की और दौलताबाद टी-पॉइंट सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

पहले भी की जा चुकी है कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई डीजे चालक-मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग के माध्यम से कार्रवाई की गई थी और भारी जुर्माना वसूला गया था।

इस बार भी किसी प्रकार की दील नहीं दी जाएगी और नो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी इस बैठक में अपराध शाखा के उपायुक्त रत्नाकर नवले सहित शहर के सभी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे, आंबेडकर जयंती के दौरान ध्वनि प्रदूषण की शिकायते न बढ़े, इसके लिए पुलिस ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है।

तय सीमा से अधिक आवाज करने वाले, बिना अनुमति चलने वाले या नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे मिलने पर सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

साथ ही बाहर से आने वाले डीजे वाहनों को शहर की सीमा पर ही रोकने की वावस्था की गई है, ताकि जयंती समारोह शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार आयोजित हो सके।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव