Shivsena (UBT) Ambadas Danve Protest On Samruddhi Highway: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में प्याज उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए एक उग्र विद्रोह देखा गया है। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने वैजापुर तहसील में समृद्धि महामार्ग के जांबरगांव इंटरचेंज पर एक विशाल चक्का जाम आंदोलन किया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गई। जिससे महामार्ग पर गाड़ियो की भारी भीड लग गई। अंबादास दानवे का कहना है की जबतक कीसी व्यवस्था में बाधा नहीं आती तबतक सरकार की आंखे नहीं खुलती है।
यह विरोध प्रदर्शन शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन और अंबादास दानवे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गले में प्याज की माला पहनकर और एक्सप्रेसवे पर टायर जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। हालांकि प्रशासन ने इस आंदोलन की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी किसानों के समर्थन में बड़ी संख्या में शिवसैनिक सड़कों पर उतरे।
अंबादास दानवे व आंदोलनकारियों ने सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाफेड (NAFED) के माध्यम से तत्काल प्याज की खरीद शुरू करना है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। शिवसेना की अन्य मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
किसानों का कहना है कि दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बावजूद उन्हें अपनी फसल के लिए मिट्टी के भाव दाम मिल रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और क्रोध दिलाने वाला विषय है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की घोषणाएं केवल खोखली हैं और धरातल पर किसानों को कोई वास्तविक सहायता नहीं मिल रही है।
शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक किसानों को उनके हक का न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह संघर्ष और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। यह पहली बार है जब समृद्धि महामार्ग पर इस तरह का बड़ा राजनीतिक और किसान आंदोलन देखा गया है।