अजंता गुफाएं (सोर्स - सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Ajanta Caves: सिल्लोड़-सोयगांव में पर्यटन को लगेंगे पंख; 15 करोड़ की निधि के लिए पर्यटन विभाग सक्रिय

Ajanta Caves Tourism: अजंता की गुफाओं में पर्यटकों को अब मधुमक्खियों के हमलों से सुरक्षा मिलेगी। मुंबई में हुई बैठक में विधायक सत्तार ने विकास कार्यों और 15 करोड़ के नए स्मारक के लिए मंजूरी मांगी है।

केतकी मोडक

Ajanta Caves Tourist Safety: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड़-सोयगांव विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विभाग के तहत कई लंबित और स्वीकृत कामों को लेकर अहम बैठक मुंबई स्थित पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई के कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक अब्दुल सत्तार ने क्षेत्र में सैलानियों को सुविधाएं प्रदान कर पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने और अजंता गुफाओं वाले क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए कई जरूरी मुद्दे उठाए।

इस पर मंत्री शंभूराज देसाई ने सकारात्मक निर्णय लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव संजय खंडारे, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नीलेश गटने, अधीक्षण अभियंता संजय पाटील, पर्यटन निदेशालय के निदेशक मंगेश जोशी, छत्रपति संभाजीनगर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुंदरलाल भगत, शेषराव चव्हाण और अजंता गुफा दुकानदार संघ के अध्यक्ष पपिंदर सिंह पाल शामिल हुए।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अब्दुल सत्तार ने केंद्र सरकार से अजंता गुफाओं के इलाके में लगभग 700 एकड़ संरक्षित जमीन पर अलग-अलग विकास के काम तुरंत पूरे करने की मांग की। विधायक अब्दुल सत्तार का मत था कि पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय लोगों को रोजगार सृजित करा आत्मनिर्भर बनाने और सैलानियों को अधिक सुविधाएं देने के लिए नियोजित विकास बेहद जरूरी है।

मधुमक्खियों के हमले रोके जाएं

मंत्री शंभूराज देसाई ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक फैसले लिए और अधिकारियों को मधुमक्खियों के झुंड के हमले के बाद तुरंत कदम उठाने, विकास कार्यों के प्रस्तावों में तेजी लाने और अलग-अलग मुद्दों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। बता दें कि अजंता गुफाओं के मधुमक्खियों के बढ़ते हमलों ने सैलानियों की नाक में दम करके रखा है। इससे देश विदेश के सैलानियों में गलत संदेश भी जा रहा है। इन घटनाओं पर रोक लगाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है। अब मुंबई में पर्यटन मंत्री संग बैठक के बाद मधुमक्खियों की घटनाओं पर रोक और सैलानियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

संत सेवालाल स्मारक के लिए दें 15 करोड़

  • विधायक अब्दुल सत्तार ने सोयगांव तहसील के फर्दापुर में क्रांतिसूर्य संत सेवालाल महाराज स्मारक को मंजूरी देने के अलावा 5 एकड़ जमीन और करीब 15 करोड़ रुपये की निधि देने की पुरजोर मांग भी की।
  • उनका मत था कि यह स्मारक न सिर्फ बंजारा समुदाय के पूजा स्थल को न्याय दिलाएगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बेहद बढ़ावा देगा।
  • बैठक में अजंता व्यू प्वाइंट के आधुनिक विकास, जंजाला किले के कंजर्वेशन और घटोत्कच गुफाओं में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी रायशुमारी की गई।
  • विधायक अब्दुल सत्तार ने बढ़ते पर्यटन को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने, सूचना फलक, साफ-सफाई और सौंदर्याकरण जैसी सुविधाएं देने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज