एआईएमआईएम (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Maharashtra Local Body Election: मकर संक्रांति पर मनपा चुनाव, AIMIM के पतंग चिन्ह पर रोक की मांग

Maharashtra में मनपा चुनाव और मकर संक्रांति के संयोग पर AIMIM के पतंग चुनाव चिह्न पर रोक की मांग उठी है, जिसे इम्तियाज जलील ने हास्यास्पद करार दिया। इम्तियाज जलील ने इसे हास्यास्पद बताया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने मनपा चुनाव और मकर संक्रांति के एक ही दिन पड़ने का हवाला देते हुए एआईएमआईएम के 'पतंग' चुनाव चिह्न पर रोक लगाने की मांग की।

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने इस मांग को खारिज करते हुए इसे 'हास्यास्पद' बताया। शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी मांग को लेकर निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।

मकर संक्रांति, जिसे भारत के कई हिस्सों में व्यापक रूप से पतंग उत्सव के रूप में जाना जाता है, 14 जनवरी को मनाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़े शिरसाट ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, में भी आयोग से संपर्क करूंगा। अगर कोई भी चीज मतदाताओं को प्रभावित करती है, तो निर्वाचन आयोग को उस पर रोक लगानी चाहिए।

जलील ने मांग को बताया हास्यास्पद

इम्तियाज जलील ने शिरसाट की मांग को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से यह अनुरोध करूंगा कि इस व्यक्ति (शिरसाट) को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए, जलील ने कहा कि मकर संक्राति के आसपास मनपा चुनाव होना महज एक संयोग है। उन्होंने कहा कि मैं इस साल पतंग जरूर उडाऊंगा। चूंकि यह एक हिंदू त्यौहार है, इसलिए मैं चाहूंगा कि वह (शिरसाट) भी पतंग उड़ाएं, महायुति सहयोगी राकापा के चुनाव चिह्न घड़ी को लेकर इशारा करते हुए एआईएमआईएम नेता ने शिवसेना और भाजपा नेताओं से अगले महीने तक घड़ी में पहनने की अपील की।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट