छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar: रोशन गेट से मदनी चौक तक 40 अतिक्रमण ध्वस्त, एम्बुलेंस फंसने की घटना बनी वजह

Chhatrapati Sambhaji Nagar में रोशन गेट से मदनी चौक तक कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। जिसमें इस इलाके की 40 से ज्यादा जगहों पर से अतिक्रमण हटाया गया था।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: रोशन गेट से मदनी चौक तक कुल 40 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को पूरी की गई। मनपा के अतिक्रमण दल ने जोन क्रमांक 03 के अंतर्गत रोशन गेट से मदनी चौक तक, जहाँ हमेशा यातायात की समस्या गंभीर होती जा रही है।

उससे वाहन धारकों व परिसर के नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए व्यावसायिक एवं आवासीय उपयोग के कुल 40 अतिक्रमण हटाए। इस अतिक्रमण में एक होटल, चाय की दुकान, रेस्टोरेंट, मंदी होटल, लकड़ी की आरा मशीन, फर्नीचर विक्रेता और दोनों ओर बंद पडे हुए कुल सात वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में 7 वाहन मालिकों पर 7000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, यहां दस गुणा पंद्रह, दस गुणा दस का एक बड़ा शेड और उसके सामने दो फुट ऊँचा एक तटबंध बना हुआ था, जिसके कारण तीन दिन पहले एक मरीज को ले जा रही एक एम्बुलेंस आधे घंटे तक इसी स्थान पर फंसी रही थी और इस क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासक को मोबाइल के माध्यम से इस मामले की सूचना दी थी। आयुक्त एवं प्रशासक जी। श्रीकांत ने जब इस संबंध में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, तब सोमवार को मनपा की अतिक्रमण हटाओ टीम ने यह कार्रवाई प्रस्तावित को।

सहयोग करने की अपील

नागरिकों और व्यापारियों ने पहल करते हुए ग्राइडिंग मशीन कटर और बाहनी की मदद से अपने अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई में सहयोग किया। इस बार कार्रवाई उनके सहयोग और उनकी सहमति से की गई और जेसीची की मदद से कई बड़े, कच्चे लोहे के ढांचों को हटाए गए। मंगलवार की सुबह मदनी चौक से सेंटर नाका रोड और फिर चंपा चौक, जिंसी, दमड़ी महल तक फिर से कार्रवाई की जाएगी, हालांकि, नागरिकों और व्यापारियों को सड़क, शेड और दुकानों पर अपने अतिक्रमण खुद से हटाने चाहिए, वरना प्रशासन द्वारा उन्हें हटाया जाएगा, इस बीच, मनपा प्रशासक जी, श्रीकांत ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं इन अतिक्रमणों को हटा ले और प्रशासन का सहयोग करें, उक्त कार्रवाई आयुक्त एवं प्रशासक जी, श्रीकांत के आदेशानुसार नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान