टैंकर ब्लास्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में टैंकर फटा, वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट, होटल चालक की मौत

Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज MIDC में ट्रक टैंकर की वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया है। भीषण आग में होटल चालक की मौत और एक युवक घायल हो गया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: ट्रक टैंकर में वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लगने से वाहन का जबरदस्त विस्फोट हो गया। वालूज एमआईडीसी स्थित कामगार चौक के ट्रक टर्मिनल के नजदीक दोपहर 3.40 बजे भीषण हादसे में पास में स्थित होटल चालक रफीक गोदन शेख की दर्दनाक मौत हो गई व लोहे का टीन पैर में लगने से ऑटोमोबाइल्स दुकान का कर्मी युवक सचिन भालेराव घायल हो गया।

वालूज औद्योगिक क्षेत्र में फर्नेस ऑयल का व्यवसाय करने वाले अभय एजेंसी का टैंकर बेल्डिंग करने के लिए चालक खंडू अनिल गवली और क्लीनर गजानन खरबड़ लाए थे। टैंकर ट्रक टर्मिनल के दीवार के समीपस्थ वेल्डिंग वर्क शॉप में खड़ा किया था।

मैकेनिक टैंकर की वेल्डिंग कर रहे थे कि अचानक टैंकर में आग लग गई व उसमें विस्फोट हुआ। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर के पीछे का लोहे का बड़ा हिस्सा आकाश में उड़कर पास में स्थित होटल संचालक रफीक शेख को जोर से लगा।

दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद बुझाई आग

सूचना मिलने पर वालूज एमआईडीसी दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को लगी आग बुझाई, आसपास के दुकानदार व कुछ युवकों ने घायल रफीक को अस्पताल पहुंचाने एंबुलेस की कई फोन किए, पर कोई वाहन नहीं आर। नतीजतन, आधे घंटे तक घायल रफीक मौके पड़े रहे। बेटा आरिफ और परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से घाटी अस्पताल पहुंचाया, पर रफीक की मौत हो गई।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र