स्मार्ट मीटर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Jalna: स्मार्ट टीओडी मीटर में छेड़छाड़, 66 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला

Sambhajinagar News: महावितरण के Smart TOD Meter में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने वाले 66 उपभोक्ताओं का पर्दाफाश किया गया। इन मामलों में लगभग 8,80,110 रुपए की बिजली चोरी हुई।

अपूर्वा नायक

Jalna News In Hindi: बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए लगाए गए महावितरण के स्मार्ट टीओडी मीटर अब खुद ही चोरों का निशाना बन गए हैं। जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां उपभोक्ताओं ने अत्याधुनिक मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की है।

महावितरण कार्यालयों और उड़न दस्तों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 66। उपभोक्ताओं का पर्दाफाश किया, जिन्होंने मीटर से छेड़छाड़ कर 8,80,110 रुपए कीमत की बिजली चोरी की। महावितरण की ओर से 39,870 यूनिट्स की चोरी के लिए उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि टीओडी मीटर में कोई बदलाव होने पर महावितरण को तुरंत ऑनलाइन जानकारी मिल जाती है, जिसके बाद प्रत्यक्ष जांच की जा रही है। गत तीन महीनों में टीओडी मीटर में छेड़छाड़ के 65 अन्य मामलों में भी दर्ज किए गए हैं।

बिजली चोरी के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, संयुक्त प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने के मार्गदर्शन व मुख्य अभियंता पवन कुमार कछोट के नेतृत्व में, अधीक्षक अभियंता संजय सर्ग और उप निदेशक (सुरक्षा व प्रवर्तन) सतीश कापडानी के समन्वय में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय कार्यालयों के साथ ही छत्रपति संभाजीनगर शहर व ग्रामीण, जालना, बीड़ व नांदेड़ के उड़न दस्तों ने इसमें भाग लिया।

अभियान सफल बनाने के लिए टीम का गठन

अभियान को सफल बनाने में अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता संतोष देशमुख, राजेंद्र राजपूत, रणधीर खंडागले, प्रवीण पाटील, राहुल जायभाये, सचिन बनकर, सचिन उकडे, सौरभ मेटांगे, सचिन गुल्हाने, संजय गहाणे, स्वप्निल सोनुने, मोहन गायकवाड, योगेश बोरसे, अक्षय जोगी, अभिजीत जाधव व कर्मियों का योगदान मिल रहा है

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान